नाबालिग से रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम शनिवार को इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए पहुंचा। राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत अवधि बढ़ने के बाद यह उसकी नियमित जांच का हिस्सा है। जानें अस्पताल में क्या हुआ और उसके अनुयायियों की प्रतिक्रिया।

इंदौर: स्टार समाचार वेब
नाबालिग बालिका और महिला से बलात्कार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा आसाराम शनिवार को इंदौर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में देखा गया। वह अपनी नियमित मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचा था और लगभग आधे घंटे तक वहां मौजूद रहा। इस दौरान उसकी ईको और हृदय से संबंधित अन्य जांचें की गईं।
आसाराम के अस्पताल पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उसके अनुयायी भी वहां पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वह 19 फरवरी को भी नियमित जांच के लिए इसी अस्पताल आया था।
राजस्थान हाईकोर्ट से मिली राहत, 12 अगस्त तक बढ़ी जमानत आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच से बड़ी राहत मिली है, जिसने उसकी जमानत अवधि को 12 अगस्त तक बढ़ा दिया है। कोर्ट ने यह फैसला उसकी खराब सेहत और लगातार इलाज की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लिया है। इसी वजह से वह इस बार गुरु पूर्णिमा के मौके पर जेल से बाहर रह सका। सूत्रों के अनुसार, अस्पताल में उसकी पैथोलॉजिकल और क्लिनिकल जांचें भी की गईं, ताकि आगे के इलाज की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
व्हीलचेयर पर पहुंचा, अनुयायियों ने संभाली व्यवस्था आसाराम व्हीलचेयर पर बैठकर अस्पताल पहुंचा। जांच के दौरान अस्पताल के उस फ्लोर पर बाहरी लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उसकी सुरक्षा व्यवस्था और अस्पताल में अन्य व्यवस्थाओं को उसके ही आश्रम के स्वयंसेवकों द्वारा संभाला गया था। अस्पताल में पुलिस बल की कोई विशेष तैनाती नहीं थी, हालांकि अनुयायियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती गई।
अस्पताल प्रबंधन: जांच रिपोर्ट के बाद शुरू होगा इलाज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद कुछ आवश्यक जांचें लिखी हैं। इन जांचों की रिपोर्ट आने के बाद ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल स्थिति सामान्य है और सभी प्रक्रियाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।