बागेश्वर धाम में 300 बेटियों के विवाह की तैयारी। आधी रात को धीरेंद्र शास्त्री ने किया निरीक्षण।

सामूहिक विवाह संस्कार के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने
छतरपुर। स्टार समाचार वेब
बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ बागेश्वर धाम में 300 जरूरतमंद बेटियों के सामूहिक विवाह महोत्सव की तैयारियां अपने चरम पर हैं। 15 फरवरी को होने वाले मुख्य आयोजन से पहले, धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 12-13 फरवरी की दरमियानी रात करीब 3:30 बजे अचानक मोटरसाइकिल से निकलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जब पूरा धाम निद्रा में था, तब महाराज श्री अचानक अन्नपूर्णा मंडप पहुंचे। वहां लाखों श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी तैयार कर रहे सेवादार उन्हें देखकर दंग रह गए। महाराज ने न केवल व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि स्वयं भट्टी पर बैठकर पूड़ियां भी तलीं। इसके बाद उन्होंने मुख्य विवाह मंडप और बेटियों को दिए जाने वाले उपहारों (57 प्रकार की सामग्री) के कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया।
आज बागेश्वर धाम में एक और ऐतिहासिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। गौशाला परिसर के प्राकृतिक परिवेश में 'गुरुकुलम' की शुरुआत हो रही है।
विशिष्ट अतिथि: प्रख्यात कथावाचक रमेश भाई ओझा (भाई श्री) और सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा पहली बार एक साथ बागेश्वर धाम पहुंच रहे हैं।
उद्देश्य: बनारस के विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में 31 बच्चों को वैदिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा और आत्मरक्षा (शस्त्र शिक्षा) का ज्ञान दिया जाएगा।
13-14 फरवरी: हल्दी और मेहंदी की रस्में।
15 फरवरी: 300 बेटियों की भव्य बारात और पाणिग्रहण संस्कार। इस आयोजन में आठ देशों के राजदूतों के शामिल होने की भी चर्चा है, जिन्हें विशेष रूप से बुंदेली भाषा में न्योता भेजा गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।