मध्य प्रदेश एसटीएफ ने 3200 करोड़ के फॉरेक्स घोटाले में ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार किया। दुबई में बैठे मास्टरमाइंड लविश चौधरी के प्रत्यर्पण की तैयारी।

एआई इमैज.
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (MP STF) ने देश के सबसे बड़े फॉरेन एक्सचेंज (Forex) ट्रेडिंग घोटालों में से एक में बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने रैनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक और 30 हजार रुपये के इनामी आरोपित ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। इस महाठगी का जाल मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में फैला हुआ था, जिसमें हजारों निवेशकों के करीब 3200 करोड़ रुपये हड़प लिए गए।
नोएडा के सेक्टर 77 से हुई गिरफ्तारी
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, ऋषिकेश राय लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसके नोएडा में छिपे होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सटीक रेकी और घेराबंदी के बाद एसटीएफ की टीम ने उसे सेक्टर 77, नोएडा से धर दबोचा। जांच में सामने आया है कि ठगी गई कुल राशि में से 2062 करोड़ रुपये अकेले ऋषिकेश की कंपनी 'रैनेट टेक्नोलॉजी' के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
दुबई से ऑपरेट हो रहा है गिरोह का सरगना
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस पूरे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का मास्टरमाइंड नवाब उर्फ लविश चौधरी है। लविश वर्तमान में दुबई में बैठकर अपना नेटवर्क चला रहा है। लविश के खिलाफ पहले ही लुक आउट नोटिस जारी किया जा चुका है। भारत सरकार उसे दुबई से प्रत्यर्पित (Extradition) करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। एमपी एसटीएफ ने लविश चौधरी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ठगी का तरीका: 8% रिटर्न का झांसा और फर्जी ऐप्स
लविश और उसके एजेंटों ने निवेशकों को फंसाने के लिए एक सुनियोजित जाल बुना था। एजेंटों के माध्यम से लोगों को निवेश पर 6 से 8 प्रतिशत प्रतिमाह रिटर्न देने का लालच दिया जाता था। गिरोह ने यॉर्कर कैपिटल (Yorker Capital), यार्कर एफएक्स (Yorker FX) और बाटब्रो (BotBro) जैसी कई अनरजिस्टर्ड (Unregistered) कंपनियों के नाम पर निवेश कराया। पीड़ितों को एक मोबाइल ऐप या पोर्टल पर उनके निवेश की राशि फर्जी तरीके से बढ़ती हुई दिखाई जाती थी, जिससे उनका भरोसा जीत लिया जाता था। इस पूरे घोटाले का खुलासा तब हुआ जब इंदौर के एक पीड़ित ने 18 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एसटीएफ ने जांच की कड़ियां जोड़ीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
रीवा में 12 वर्षीय किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दो घंटे में गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा।
हनुमान जयंती पर छतरपुर में 51 फीट ऊंची अष्टधातु हनुमान प्रतिमा का अनावरण हुआ। पंचमुखी हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ शहर में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उत्साह का माहौल बना।
पन्ना टाइगर रिजर्व क्षेत्र से ढाई साल की बच्ची लापता होने से सनसनी फैल गई। पुलिस और वन विभाग ड्रोन व डॉग स्क्वॉड से तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला।
सतना के उचेहरा में चोरों ने डॉक्टर की बगिया से 25 साल पुराने 8 चंदन के पेड़ काट लिए। सीसीटीवी तार काटकर वारदात को अंजाम दिया गया, पुलिस जांच में जुटी है।
सतना और मैहर में आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में 4260 सीटों पर 6592 आवेदन आए। पहले चरण में 2738 बच्चे बाहर हो गए, जिससे शिक्षा के अधिकार की पहुंच और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
सतना में जवारा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला हुआ। 9 लोग घायल हुए, कुछ गंभीर हैं। पुलिस ने पूर्व सरपंच सहित कई आरोपियों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
सतना जिले में झूरी नदी के पुनर्जीवन के लिए 5 करोड़ की योजना पर काम जारी है। 131 चेकडैम और अन्य संरचनाओं से जल संरक्षण बढ़ेगा और भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद है।
सतना और मैहर में रक्तदान अभियान के तहत एक दिन में 70 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। ब्लड बैंक में कमी के बीच यह पहल मरीजों के लिए राहत बनी और समाज में जागरूकता भी बढ़ी।
सतना के गोदामों में भंडारित 500 मीट्रिक टन चावल की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। अधिकारियों ने सैंपलिंग कर जांच शुरू की, जिससे अनसेफ या नॉन इडेबल होने की स्थिति स्पष्ट होगी।