सतना जिले की रामनगर जनपद की ग्राम पंचायत मूर्तिहाई में सामने आया बड़ा भ्रष्टाचार। जिस दुकान से बालू और गिट्टी खरीदी गई, उसी दुकान के नकली कैश मेमो से केला और काजू की खरीदी भी दिखा दी गई। आरोप है कि यह दुकान सरपंच के पुत्र की है। ग्रामीणों ने की शिकायत, अब जांच शुरू। जानिए पूरा मामला इस रिपोर्ट में।

सतना, स्टार समाचार वेब
ग्राम पंचायतों में की जाने वाली खरीदी भ्रष्टाचार का शिकार है। हालात यह हैं कि फर्जी बिल- बाउचर लगाकर सरकार को लम्बी चपत लगाई जा रही है। सतना जिले की कुछ ग्राम पंचायतों में पूर्व में ऐसे मामले सामने आने के बाद मैहर जिले की रामनगर पंचायत में भी ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक ही दुकान से बालू और गिटटी भी खरीदी गई और उसी दुकान के बिल -बाउचर लगाकर केला और काजू की खरीदी भी दिखाई गई। मामला जनपद पंचायत रामनगर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मूर्तिहाई का है, जहां के रहवासियों ने मैहर कलेक्टर, सीईओ व अमरपाटन विधायक के अलावा सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।
जनपद सीईओ ने शिकायत की जांच के लिए एडीओ को जिम्मेदारी देते हुए सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है।
ग्राम पंचायत मूर्तिहाई में विधि ट्रेडर्स नामक दुकान के बिल- बाउचर व कैश मेमो लगाकर
पहले तो सीमेंट-बालू की खरीदी की गई बाद में केला और काजू की खरीदी हुई तो उसमें भी विधि ट्रेडर्स के कैश मेमो का भी उपयोग किया गया। जाहिर है कि विधि ट्रेडर्स के कैश मेमो का उपयोग इस फर्जीवाड़े में किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि विधि ट्रेडर्स का प्रोपाइटर संदीप कुमार बैस है जो मूर्तिहाई सरपंच रामबली बैस का पुत्र बताया जाता है। जानकारों की मानें तो सरपंच के परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा कूटरचना कर ग्राम पंचायत में माल की आपूर्ति करना पंचायतराज अधिनियम के विरुद्ध हेै। इस मामले में रामसुमिरन द्विवेदी, हनुमानदीन बैस, सुखलाल, अशोक कुमार बैस, अमित तिवारी, अन्नपूर्णा गौतम समेत कई ग्रामीणों ने कलेक्टर, सीईओ व विधायक को शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में आरोप लगाया गया है कि विधि ट्रेडर्स नाम की कोई दुकान अस्तित्व में नहीं है बल्कि ट्रेडर्स के नाम पर कैस मैमो बना मनमाने रेट पर पंचायत के लिए सामग्रियां खरीदी जा रही है जो एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। इस मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की गई है।
सरपंच के खिलाफ शिकायत मिली है जिसकी जांच का जिम्मा एडीओ को दिया गया है। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी।
मुन्नीलाल प्रजापति, सीईओ, जनपद रामनगर
यह सही है कि सरपंच के खिलाफ जांच करने का दायित्व मिला है। सात दिन के भीतर तीन बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
अनुराग सिंह, एडीओ, जनपद रामनगर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।