1984 की भोपाल गैस त्रासदी के दर्द को दिखातीं फिल्में और वेब सीरीज कौन सी हैं? जानें 'द रेलवे मेन', 'भोपाल एक्सप्रेस' और अन्य डॉक्युमेंट्रीज़ जिन्होंने 40 साल बाद भी जख्मों को रखा ज़िंदा।

एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
कुछ हादसे समय की सीमाओं को पार कर जाते हैं और पीढ़ी-दर-पीढ़ी उनका जिक्र होता रहता है। भोपाल गैस त्रासदी, जो 2 और 3 दिसंबर 1984 की रात घटी, ऐसा ही एक भयानक हादसा है। चार दशक बीत जाने के बावजूद, इसके जख्म आज भी ताज़े हैं। उस रात मिथाइल आइसो साइनेट (MIC) गैस के रिसाव ने हजारों मासूमों की जान ले ली और लाखों लोगों के जीवन को स्थायी रूप से प्रभावित किया। इस त्रासदी का असर कई पीढ़ियों तक बना रहा। यही कारण है कि यह भयावह घटना समय-समय पर सिनेमा, वेब सीरीज और डॉक्युमेंट्रीज़ का एक महत्वपूर्ण विषय बनती रही है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह हालिया वेब सीरीज (नेटफ्लिक्स पर रिलीज़) खासी चर्चित रही है। निर्देशक शिव रवैल ने इस सीरीज में भोपाल गैस त्रासदी को एक अलग दृष्टिकोण से कवर किया है। सीरीज ने उस खौफनाक रात में रेलवे कर्मचारियों के निस्वार्थ योगदान और उनकी बहादुरी को बखूबी दर्शाया है। इसमें केके मेनन, आर माधवन, बाबिल खान, दिव्येंदु, सनी हिंदुजा और जूही चावला ने मुख्य भूमिकाएं नभाई हैं।
निर्देशक रवि कुमार ने साल 2014 में इस फिल्म के माध्यम से त्रासदी की भयानक रात की कहानी दर्शकों के सामने रखी। यह फिल्म उस फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की दयनीय स्थिति, कुछ छिपे हुए रहस्यों और भोपाल की लाखों जिंदगियों की कहानी है, जो हवा के जहर को खत्म करने के लिए बारिश की आस में बैठी थीं। फिल्म में राजपाल यादव, मार्टिन शीन, मिचा बार्टन और तनिष्ठा चटर्जी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।
1999 में महेश मथाई द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक नवविवाहित जोड़े की कहानी है, जिसकी ज़िंदगी गैस त्रासदी के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। इस फिल्म में केके मेनन (जिन्होंने 'द रेलवे मेन' में भी काम किया है), नसीरुद्दीन शाह, जीनत अमान और नेत्रा रघुरमन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है।
वन नाइट इन भोपाल (One Night in Bhopal): 2004 में आई इस डॉक्युमेंट्री में हादसे में जीवित बचे लोगों की ज़ुबानी उस रात की कहानी को दिखाया गया है। यह डॉक्युमेंट्री फैक्ट्री के शुरू होने से पहले के उत्साह और त्रासदी के बाद की पीढ़ी-दर-पीढ़ी पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाती है। यह भी यूट्यूब पर देखी जा सकती है।
भोपाली (Bhopali): वैन मैक्सिमिलियन कार्लसन द्वारा निर्देशित यह डॉक्युमेंट्री त्रासदी के पीड़ितों को इंसाफ के लिए लड़ते हुए दिखाती है। इसमें उस रात की खौफनाक कहानी के साथ-साथ हादसे के बाद बरती गई लापरवाही और दीर्घकालिक प्रभावों को खुलकर सामने रखा गया है। इसमें वास्तविक पीड़ितों और प्रभावित व्यक्तियों के इंटरव्यू भी शामिल हैं।
द फैमिली मैन (सीजन 1): अमेज़न प्राइम की इस लोकप्रिय वेब सीरीज के क्लाइमेक्स में भोपाल गैस त्रासदी के कुछ रेफरेंस दिखाए गए हैं। इसमें मनोज बाजपेयी की टीम उस त्रासदी की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए साजिश का पर्दाफाश करती है।
जवान (Jawan): शाह रुख खान अभिनीत इस हिट फिल्म में भी समाज में घटित कई घटनाओं का जिक्र है, जिसमें भोपाल गैस त्रासदी का एक रेफरेंस भी शामिल है। फिल्म में प्रिया मणि के किरदार के माध्यम से जहरीले पदार्थ छोड़ने वाली एक फैक्ट्री को बंद करवाया जाता है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।