'बिग बॉस 19' के फिनाले से ठीक पहले हुए डबल एविक्शन में शहबाज बदेशा हुए घर से बाहर। बहन शहनाज गिल ने भाई के लिए किया भावुक पोस्ट। जानें क्यों हुआ यह चौंकाने वाला एविक्शन।

एंटरटेंमेंट डेस्क. स्टार समाचार वेब
सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुँच चुका है, जो अगले सप्ताह होने वाला है। फिनाले से ठीक पहले, वीकेंड का वार में हुए डबल एविक्शन ने दर्शकों को चौंका दिया। इस डबल एविक्शन में अशनूर कौर के साथ शहबाज बदेशा को भी घर से बाहर होना पड़ा। भाई के शो से बाहर होने के बाद, अभिनेत्री और 'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी शहनाज गिल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनका उत्साह बढ़ाया। शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने शहबाज के साथ अपनी और जॉर्जिया एंड्रियानी की कुछ खुशनुमा तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के साथ, शहनाज ने लिखा, “बहुत बढ़िया खेला शहबाज। मेरे लिए तुम विजेता हो। वेलकम बैक।” इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया, जो भाई के प्रति उनके प्यार और समर्थन को दर्शाता है।
शहबाज बदेशा को सबसे कम पब्लिक वोट मिलने के कारण घर से बेघर होना पड़ा। उनके एविक्शन की घोषणा होते ही घर के सदस्य भावुक हो गए। खास तौर पर, अमाल मलिक काफी दुखी दिखाई दिए। दरअसल, शो में गेस्ट बनकर आए रितेश देशमुख ने घरवालों से अनुमान लगाने को कहा कि आज कौन बाहर हो सकता है। इस पर फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने शहबाज का नाम लिया, जबकि गौरव खन्ना और अमाल मलिक ने मालती चाहर की ओर इशारा किया। अंततः, रितेश ने घोषणा की कि शहबाज को कम वोट के चलते शो छोड़ना पड़ेगा।
शहबाज बदेशा इस सीज़न के पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट थे। हालांकि, ग्रैंड प्रीमियर के दौरान वह मृदुल तिवारी के खिलाफ पब्लिक वोटिंग में हार गए थे, लेकिन उन्होंने वाइल्डकार्ड के रूप में वापसी की थी। शो से बाहर होने पर, होस्ट सलमान खान ने शहबाज को बधाई देते हुए कहा कि अब वह केवल 'बिग बॉस 13' की प्रतियोगी और अभिनेत्री शहनाज गिल के भाई के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने आप में शहबाज के रूप में भी जाने जाएंगे। शहबाज ने भी बताया कि 'बिग बॉस' में आना उनका लंबे समय से एक सपना था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण' अपनी भव्यता और बजट को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में फिल्म को नए नाम और बदले हुए रन टाइम के साथ रिलीज किया जा सकता है।
महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को 'विमल इलायची' के सरोगेट विज्ञापनों के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। राज्य में पान मसाला पर लगे प्रतिबंध के बीच यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
सनी देओल, करण देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर ‘बटवारा 1947’ की विस्तृत समीक्षा। जानें यह फिल्म बंटवारे के दौर में नफरत से परे इंसानियत की कहानी कैसे बयां करती है।
भारतीय फिल्म फेस्टिवल आफ मेलबर्न-2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों और शानदार फिल्मों को सम्मान मिला। वहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे करने के लिए खास सम्मान मिला।
लंबे समय से अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान का नाम चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार को मेकर्स की तरफ से ये एलान किया गया था कि 12 अगस्त यानी आज हैवान का टीजर रिलीज किया जाएगा। जिसके आधार पर तय समयानुसार साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान का पहला टीजर सामने आ गया है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुनें ये 10 प्रसिद्ध देशभक्ति गीत, जो आपके दिल में देशप्रेम की भावना जगा देंगे।
साल 2026 में कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल-4 का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अब धमाल-4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्में 'बंटवारा 1947' और 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ओपनिंग प्रेडिक्शन की विस्तार से जानकारी।
तमिल एक्टर और राजनीतिक नेता विजय और उनकी पत्नी संगीता के तलाक मामले में बड़ा मोड़ आया है। संगीता ने चेंगलपट्टू जिला अदालत से अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है।
काजोल के जन्मदिन पर पति अजय देवगन और बहन तनीषा मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं। अजय ने मजाकिया अंदाज में जोक्स का जिक्र किया, वहीं तनीषा ने पुरानी तस्वीर साझा की।