बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली मालती चाहर (क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन) को अब युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, अर्शदीप सिंह जैसे टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ियों का समर्थन मिल रहा है। इस बीच, 'टिकट टू फिनाले' टास्क में एक बड़ा ट्विस्ट आया, जहां घरवालों ने मालती का भाग्य तय किया। जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट।

मुंबई. एंटरटेंमेंट डेस्क
रियलिटी शो बिग बॉस 19 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वालीं मालती चाहर इन दिनों सुर्खियों में हैं। मालती चाहर भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और राहुल चाहर की चचेरी बहन हैं। शो के बाहर उनके दोनों भाई लगातार उन्हें समर्थन दे रहे हैं और उन्हें फाइनल तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। अब इस सपोर्ट अभियान में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हो गए हैं।
मालती चाहर शुरुआत से ही अपने बेबाक और स्पष्टवादी अंदाज के कारण दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने भी पहले मालती को सपोर्ट किया था। अब, भारतीय क्रिकेट टीम के कई सितारे खुलकर उनके समर्थन में आ गए हैं। मालती चाहर को समर्थन देने वाले प्रमुख खिलाड़ियों की बात करें तो युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, दीपक हुड्डा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, नमन धीर, खलील अहमद, वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई का नाम है। इतने बड़े क्रिकेटरों का समर्थन मिलना निश्चित रूप से मालती के फैनबेस को मजबूत करेगा और उन्हें 'टिकट टू फिनाले' की दौड़ में आगे बढ़ाएगा।
शो के लेटेस्ट प्रोमो के अनुसार, बहुप्रतीक्षित 'टिकट टू फिनाले' टास्क में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। बिग बॉस ने घरवालों को याद दिलाया कि मालती चाहर और शहबाज बदेशा ही एकमात्र ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो वाइल्ड कार्ड के रूप में आए हैं, जबकि बाकी सभी 13 हफ्तों से घर में मौजूद हैं। इसके बाद बिग बॉस ने घोषणा की कि घरवाले वाइल्ड कार्ड्स का भाग्य तय करेंगे। कंटेस्टेंट्स को यह फैसला लेना था कि मालती और शहबाज को 'टिकट टू फिनाले' टास्क में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए या नहीं। आखिरकार, हुए मतदान में 4-2 के बहुमत से यह फैसला वाइल्ड कार्ड्स के पक्ष में गया, जिससे मालती और शहबाज अब फाइनल की तरफ कदम बढ़ा सकेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश का कमाल जारी है। 54 दिनों के बाद, फिल्म ने भारत में 312.38 करोड़ रुपए कमाए, जबकि ग्रॉस 369 करोड़ रुपए रहा। फिल्म ने अपने चौथे सप्ताह 61 करोड़ रुपए कमाकर पारंपरिक बॉक्स आॅफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जबकि ओपनिंग वीक का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपए था।
संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के बहुप्रतीक्षित लुक सामने आए हैं, इस महत्वाकांक्षी फिल्म को लेकर उत्सुकता एक और लेवल पर पहुंच गई है। ये तीन शानदार लुक उस दुनिया की झलक दिखाते हैं जिसे भंसाली अपने नए सिनेमाई तमाशे के साथ बना रहे हैं, एक बार फिर उनकी खास विजुअल कहानी को सुर्खियों में ला रहे हैं।
फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।
फिल्म कल्कि 2898 एडी में दीपिका की जगह कोई नहीं लेने वाला। इस बात का खुलासा खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने किया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से पार्ट 2 में नई कास्टिंग को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे थे। अब अश्विन ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
संजय लीला भंसाली फैंस की बेचैनी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर से अभिनय के एक के बाद एक दमदार पोस्टर सामने आ रहा है। सबसे पहले उन्होंने रणबीर कपूर के दो लुक शेयर किए, जिसे देखने के बाद फैंस एक्टर की तारीफ करते नहीं थके।
लालबागचा राजा दर्शन के दौरान कोमल रानी संग वायरल वीडियो पर गोविंदा ने दिया बड़ा बयान। अभिनेता ने इसे अपनी छवि खराब करने और परिवार से दूर करने की सोची-समझी साजिश बताया।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 56 वर्ष की आयु में लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया है. पिछले 15 दिनों से वह अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
अभिनेता धनुष की अपकमिंग फिल्म ओम चैप्टर 1 की रिलीज डेट को टाल दिया गया है। ये फिल्म अब 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज नहीं होगी। धनुष ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ऐसा फैसला उन्होंने अभिनेता रजनीकांत की तमिल फिल्म से क्लैश रोकने के लिए किया है।
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।