भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन की राह खुली! CMRS जनक कुमार गर्ग के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम AIIMS से सुभाष नगर तक के प्राथमिकता कॉरिडोर का विस्तृत सुरक्षा निरीक्षण करेगी। रिपोर्ट मिलते ही यात्री सेवा (कमर्शियल रन) शुरू होगी। PM नरेंद्र मोदी नवंबर में कर सकते हैं मेट्रो सेवा का शुभारंभ।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल में मेट्रो रेल सेवा शुरू होने का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) जनक कुमार गर्ग के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ टीम भोपाल पहुँच चुकी है। यह टीम आज (गुरुवार) AIIMS से सुभाष नगर मेट्रो के ट्रैक, स्टेशन और सुरक्षा इंतज़ामों का विस्तृत और निर्णायक निरीक्षण करेगी।
यह वर्तमान दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि निरीक्षण के बाद सब कुछ मानकों के अनुरूप पाया जाता है, तो CMRS टीम जल्द ही कमर्शियल रन (यात्री सेवा) को हरी झंडी दे देगी। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर माह में भोपाल आकर इस बहुप्रतीक्षित मेट्रो सेवा का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे।
दरअसल, अक्टूबर में मेट्रो संचालन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके तहत, सीएमआरएस की दो विजिट पहले ही हो चुकी हैं। जनक कुमार गर्ग की टीम ने इससे पहले सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो और 6.22 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। इस दौरान, उन्होंने खुद मेट्रो में सफर कर तकनीकी पहलुओं का बारीकी से आकलन किया था। इस अंतिम निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर ही यात्री संचालन की मंजूरी दी जाएगी।
प्राथमिकता कॉरिडोर के स्टेशनों, जिनमें सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, सरगम टॉकीज, रानी कमलापति, एम्स, अलकापुरी और डीआरएम तिराहा शामिल हैं, पर फिनिशिंग का काम अभी भी जारी है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कमर्शियल रन के लिए सभी आवश्यक निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, और बाकि के आंतरिक तथा बाहरी कार्य समानांतर रूप से पूरे किए जाते रहेंगे। केंद्रीय स्कूल स्टेशन पर ऊंचाई कम होने के कारण सड़क खुदाई का काम चल रहा है।
CMRS निरीक्षण पूरा होने और सुरक्षा एवं तकनीकी अनुमोदन मिलने के बाद रिपोर्ट मेट्रो कॉरपोरेशन को सौंपी जाएगी। यह रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी, जिसके बाद भोपाल मेट्रो के शुभारंभ की तारीख अंतिम रूप से तय की जाएगी।
गौरतलब है कि भोपाल मेट्रो का पहला कॉरिडोर AIIMS से करोंद तक 16.05 किलोमीटर लंबा है। वर्ष 2018 में, AIIMS से सुभाष नगर के बीच 6.22 किलोमीटर के प्राथमिकता खंड पर कार्य शुरू हुआ था। इस रूट पर दो स्टील ब्रिज भी निर्मित किए गए हैं। राजधानी में पहली बार 3 अक्टूबर 2023 को मेट्रो ट्रेन पटरियों पर उतरी थी। लगभग एक साल बाद, अब नियमित यात्री सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।