मध्यप्रदेश के मंडला जिले बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। मंडला-जबलपुर के बीच नेशनल हाईवे 30 पर बबैहा नाला पुल के पास एक ट्रक नाले में गिर गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरा।

जबलपुर से चावल लेकर जा रहा ट्रक नाले में गिरा।
मंडला। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मंडला जिले बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। मंडला-जबलपुर के बीच नेशनल हाईवे 30 पर बबैहा नाला पुल के पास एक ट्रक नाले में गिर गया। ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरा। यह ट्रक जबलपुर से चावल लोड कर मंडला की ओर आ रहा था। देर रात 11 बजे तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुल से टकराने के बाद ट्रक 15 से 20 फीट नीचे पानी में जा गिरा। टक्कर के दौरान ट्रक से चावल की कट्टियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि वाहन में भारी मात्रा में चावल लदा हुआ था। इस नाले में नर्मदा नदी का बैक वाटर भर जाने से पानी का स्तर अधिक रहता है। इसी वजह से ट्रक पूरी तरह पानी में समा गया। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रात में रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरे के कारण इसे रोकना पड़ा।
सुबह फिर रेस्क्यू जारी किया। टीम ने ट्रक का स्थान पता लगा लिया है, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण उसे बाहर निकालने में दिक्कतें आ रही हैं। सुबह तक ट्रक का ऊपरी हिस्सा नजर आ रहा था, किंतु चावल भीगने से वजन बढ़ जाने के कारण वाहन पूरी तरह डूब गया। टीम अब क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकालने की तैयारी में जुट गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।