भोपाल के केरवा डैम (1980) का 50 साल पुराना फुटब्रिज ढहने के बाद, जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने ₹5 करोड़ से 5 महीने में पुनर्निर्माण के आदेश दिए हैं। जानें लापरवाही की जांच और प्रदेश के सभी पुराने बांधों की जांच के निर्देश।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल के लगभग 50 साल पुराने केरवा डैम के क्षतिग्रस्त फुटब्रिज (स्लैब) का 5 करोड़ रुपये की लागत से बारिश से पहले पुनर्निर्माण किया जाएगा। 11 नवंबर को फुटब्रिज का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया था, हालांकि गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। यह डैम भोपाल के कोलार इलाके में पानी की सप्लाई के लिए महत्वपूर्ण है।

त्वरित कार्रवाई और कड़े निर्देश
हादसे के तुरंत बाद जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तत्काल सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को फिर से क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया और एक सप्ताह के भीतर काम शुरू करने की योजना है। मंत्री सिलावट ने आदेश दिया है कि सुधार कार्य का प्राक्कलन एक सप्ताह में तैयार हो और अगले 5 महीने में काम पूरा कर लिया जाए, जिसकी अनुमानित लागत करीब 5 करोड़ रुपये होगी।
लापरवाही की जांच और विस्तृत मरम्मत
मंत्री सिलावट ने फुटब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के कारणों की विस्तृत जांच कराने के भी आदेश दिए हैं। डैम पर कुल 8 ऑटोमैटिक टिलटिंग गेट लगे हैं। मौके पर की गई पड़ताल में सामने आया है कि 3 गेटों के ऊपर का स्लैब गिरने के बावजूद, बाकी हिस्सों की हालत भी जर्जर है। कई जगहों पर सरिये बाहर निकलकर सड़ चुके हैं और प्लास्टर उखड़ गया है, जिससे बाकी ब्रिज की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, जलसंसाधन मंत्री सिलावट ने न केवल क्षतिग्रस्त हिस्से, बल्कि सभी स्लैबों और गेटों का पुन: निर्माण करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रदेश के सभी पुराने बांधों की सुरक्षा और स्थिति की भी जांच कराने के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। अधिकारियों को हर महीने जलसंसाधन मंत्री को प्रगति रिपोर्ट सौंपनी होगी, जो कार्य में पारदर्शिता और तेज़ी सुनिश्चित करेगा।
केरवा डैम का निर्माण 1975 में शुरू हुआ था और 1980 में पूरा हुआ था। यह भोपाल के भदभदा डैम के बाद बनाया गया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।