मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की जनपद पंचायत सोहागपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पोंगरि में लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव मंगलेश्वर मिश्रा को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त की गिरफ्त में पंचायत सचिव
हाइलाइट्स
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की जनपद पंचायत सोहागपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत पोंगरि में लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव मंगलेश्वर मिश्रा को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
सचिव मंगलेश्वर मिश्रा पर आरोप है कि वह गांव के उप-सरपंच और ठेकेदार अमृत लाल यादव से ₹25,000 की रिश्वत की मांग कर रहे थे। अमृत लाल यादव के अनुसार, उन्होंने गांव में नल-जल योजना के तहत पाइप और पंप से संबंधित कार्य किया था। इस कार्य का कुल बिल लगभग ₹2,37,000 था। सचिव मिश्रा बिल पास करने और भुगतान जारी करने के एवज में यह रिश्वत मांग रहे थे।
शिकायतकर्ता अमृत लाल यादव ने पंचायत सचिव की इस अवैध मांग से तंग आकर 28 अक्टूबर को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज कराई थी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की गोपनीय जांच की और शिकायत को सही पाया। इसके बाद, टीम ने 30 अक्टूबर को पंचायत कार्यालय में जाल बिछाया। शिकायतकर्ता उप-सरपंच अमृत लाल यादव को ₹15,000 की रिश्वत राशि लेकर सचिव मंगलेश्वर मिश्रा के पास भेजा गया। जैसे ही पंचायत सचिव मंगलेश्वर मिश्रा ने रिश्वत के पैसे लिए, लोकायुक्त की टीम ने उन्हें तत्काल रंगेहाथों पकड़ लिया और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के बरखेड़ी टिंबर मार्केट में रविवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने करोड़ों का नुकसान किया। जानें क्यों प्रशासन अब तक नहीं कर पाया इस मार्केट को शिफ्ट।
दमोह के महुआखेड़ा गांव में जमीन विवाद के चलते एक महिला ने अपने 3 साल के भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बड़ी मां राजकुमारी लोधी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया है।
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने जारी की IPS अधिकारियों की तबादला सूची। आशुतोष बागरी को बुरहानपुर SP और राकेश सगर को PHQ में DIG की जिम्मेदारी मिली है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के भैरुंदा में PMGSY-4 का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश को सड़कों और आवास के लिए 5000 करोड़ से अधिक की सौगात मिली।
राजधानी भोपाल में बीते तीन महीने पहले कोहेफिजा में जिस एमबीबीएस की छात्रा ने फरवरी में सुसाइड किया था। देर रात उसी घर के मकान मालिक विजय राठौर ने भी आत्महत्या कर ली है। पत्नी का आरोप है कि पुलिस घंटों पूछताछ के लिए बिठाती थी।
मध्यप्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने के नियमों का पालन नहीं करने पर 2022 का चुनाव लड़ चुके 3500 उम्मीदवारों को 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने यह कार्रवाई लगातार सुनवाई के बाद की है।
मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।