बिग बॉस 19 को टीआरपी में उछाल के चलते मेकर्स ने 4 हफ्ते आगे बढ़ाया है। ग्रैंड फिनाले की तारीख अब जनवरी 2026 हो सकती है। जानें फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और प्रणित मोरे के गेम का अपडेट।

एंटरटेंमेंट डेस्क, स्टार समाचार वेब
लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है! खबरें आ रही हैं कि सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो को एक्सटेंशन मिल गया है। इसका मतलब है कि बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले अब दिसंबर में नहीं, बल्कि जनवरी 2026 में होगा।
शो की टीआरपी (TRP) में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो को लगभग चार हफ्तों के लिए बढ़ाया गया है। हालांकि, चैनल या मेकर्स की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मिड-सीजन में आकर 'बिग बॉस 19' और भी ज्यादा मनोरंजक हो गया है, जिसका सीधा असर इसकी रेटिंग्स पर दिख रहा है। शो को शुरू हुए करीब दो महीने हो चुके हैं और अब कंटेस्टेंट्स की वास्तविक पर्सनैलिटी सामने आ रही है।
फरहाना भट्ट अपने मजबूत गेम से शो पर छाई हुई हैं और सबसे ज्यादा कंटेंट दे रही हैं।
टीवी स्टार गौरव खन्ना का गेम भी सुधरा है। शुरुआती हफ्तों में शांत रहने वाले गौरव अब खुलकर अपना स्टैंड ले रहे हैं।
यूट्यूब पर्सनैलिटी मृदुल तिवारी कैप्टन बनने के बाद से मजबूती से अपनी बात रख रहे हैं और उनके गेम में काफी सुधार आया है।
बीते वीकेंड का वार एपिसोड में, प्रणित मोरे को मेडिकल कारणों (डेंगू) से घर से बाहर भेजा गया था। उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में सीक्रेट रूम में रखा गया था। अब सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रणित की घर में दोबारा एंट्री हो चुकी है। फैंस, खासकर गौरव खन्ना, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर और अभिषेक बजाज के साथ उनकी दोस्ती को पसंद करने वाले दर्शक, उनकी वापसी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी 'भूत बंगला' को CBFC से UA सर्टिफिकेट मिल गया है। जानें प्रियदर्शन के साथ उनकी वापसी, फिल्म की स्टार कास्ट और 10 अप्रैल 2026 को होने वाली रिलीज के बारे में पूरी जानकारी
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू 6 साल बाद साउथ सिनेमा में वापसी कर रही हैं। पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'स्लमडॉग - 33 टेंपल रोड' में वह विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। जानें फिल्म की रिलीज और कास्ट के बारे में
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।
अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देशभर में अश्लील गाने पर मचे बवाल के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सरके चुनर तेरी सरके गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है।
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का नया गाना 'मैं और तू' आउट हो गया है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म के गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही
Nora Fatehi-Sanjay Dutt Song Controversy: अश्लीलता और विवाद के चलते यूट्यूब से हटा 'सरके चुनर तेरी' का हिंदी वर्जन। NHRC के नोटिस के बाद हुई बड़ी कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म बैटल आफ गलवान का नाम बदल गया है। सलमान की फिल्म अब मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने आफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है।
अभिनेता राजपाल यादव ने फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर अपना उत्साह साझा किया। जानें अक्षय कुमार संग उनके रिश्ते, असरानी की यादें और क्यों उन्होंने कहा कि उनकी बायोपिक बनाना आसान नहीं है।
सोशल मीडिया स्टार मोनालिसा और फरमान खान की शादी पर बढ़ा सस्पेंस। क्या 18 साल से कम है उम्र? पिता के दावों और कानूनी चुनौतियों पर विस्तृत रिपोर्ट।
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम एक्टर फरमान संग हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' बताया, वहीं मोनालिसा ने कहा- धर्म नहीं बदला।