सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र के बिगौड़ी गांव में शराब पीते समय हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या। आरोपी साहिल खान को पुलिस ने तीन घंटे के भीतर हिरासत में लिया। मृतक और आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के बताए जा रहे हैं।

बिगौड़ी गांव की घटना, तीन घंटे के अंदर पुलिस हिरासत में आरोपी
सतना, स्टार समाचार वेब
कमरे के अंदर बैठकर दो युवकों ने एक साथ शराब पी, शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ। एक युवक ने दूसरे युवक के गले पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के हमले से घायल युवक को इलाज के लिए रीवा ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक की हत्या कर फरार हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक और आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।
एक साथ बैठकर पी शराब
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मैहर जिले के ताला थानान्तर्गत बिगौड़ी निवासी शिव नारायण तिवारी 35 वर्ष शुक्रवार को घर पर था, सुबह 10.30 बजे के करीब बिगौड़ी के बदरखा टोला निवासी साहिल खान पिता पंजाब खान उससे मिलने आया। साहिल को लेकर शिव नारायण अपने बड़े भाई के कमरे ले गया जहां पर बैठकर दोनों ने एक साथ शराब पी। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद गहराने पर साहिल ने पास रखा चाकू निकाल कर शिव नारायण के गले पर प्रहार कर दिया। चाकू मारने के बाद आरोपी साहिल बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला।
भेजा गया अतिरिक्त पुलिस फोर्स
शिव नारायण की हत्या के बाद बिगौड़ी गांव में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। ताला पुलिस की कार्यप्रणाली से भी मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित थे। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीर अग्रवाल ने सीएसपी मैहर महेन्द्र सिंह चौहान, एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा, डीआई अमरपाटर केपी त्रिपाठी व अन्य पुलिस बल को बिगौड़ी भेजा। सीएसपी और एसडीओपी की अगुवाई में पुलिस टीम ने मृतक के परिजनोें से चर्चा कर घटनाक्रम की जानकारी ली। तत्पश्चात ताला थाना प्रभारी पंचराज सिह की अगुवाई में पुलिस की एक टीम आरोपी साहिल की धरपकड़ के लिए रवाना की।
दोनों पर दर्ज हैं प्रकरण
ताला पुलिस ने बताया कि मृतक शिव नारायण के विरुद्ध पूर्व से एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हैं। हत्या के आरोपी साहिल के विरुद्ध भी मारपीट का प्रकरण कायम है। आरोपी साहिल ने मृतक के गले पर चाकू से तीन प्रहार किए जिससे उसकी जान गई। मृतक और आरोपी पहले साथ में रहते थे, दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से अनबन चल रही थी। सूत्रों ने बताया कि मृतक और आरोपी मेडिकल नशे के कारोबार से जुड़े हुए थे, इसी कारोबार के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हुआ। ताला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी साहिल को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ कर वारदात की वजह पता की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।