सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएस बैस पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन फंड में ₹8.26 लाख की अनियमितता का आरोप लगा है। भोपाल स्वास्थ्य संचालनालय ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 31 जुलाई तक संतोषजनक उत्तर मांगा है। जवाब न देने पर वसूली और विभागीय कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जिले के चितरंगी विकास खंड चिकित्सा अधिकारी पर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के फंड में 8 लाख 26 हजार से ज्यादा की गड़बड़ी पायी गई है। स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल द्वारा सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एचएस बैस को कारण बताओ नोटिस जारी कर 31 जुलाई तक जबाब देने के आदेश दिए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्टÑीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा सिंगरौली जिले के विकासखंड चितरंगी में प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन राशि में 8 लाख 26 हजार 250 रुपये की अनियमितता के आरोप में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएस बैस को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस क्रमांक 2776 दिनांक 22 जुलाई 2025 को मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा जारी किया गया है।
कहां हुई अनियमितता
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पत्र एवं संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के निर्देशों के बावजूद दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया गया। बताया जाता है कि कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि पात्रता से कई गुना अधिक जारी की गई। बीएमओ डॉ बैस को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1968 एवं 1988 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है और निर्देशित कर कहा गया है कि 31 जुलाई 2025 तक साक्ष्यों सहित संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें। अन्यथा समय पर जवाब नहीं मिलने के कारण एकपक्षीय कार्यवाही कर नुकसान की वसूली की जाएगी।
यह है मामला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों सीएचओ को कार्य आधारित प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में चितरंगी विकासखंड में सीएचओ द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन कर वास्तविक कार्य के आधार पर भुगतान किया जाना था। लेकिन नोटिस के अनुसार बीएमओ डॉ बैस द्वारा दस्तावेजों का समुचित सत्यापन नहीं किया गयास जिससे पात्र राशि 2 लाख 99 हजार के स्थान पर 11 लाख 25 हजार 250 का भुगतान कर दिया गया। इस प्रकार शासन को 8 लाख 26 हजार 250 का आर्थिक नुकसान हुआ है।
राशि का दुरुपयोग बर्दाश्त नही किया जाएगा
मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने स्पष्ट किया है कि यह लापरवाही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं वित्तीय अनुशासन में गंभीर चूक है, जिसके लिए उत्तरदायित्व तय किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्टÑीय स्वास्थ्य मिशन की राशि का दुरुपयोग किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिसका सीधा असर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है । वित्तीय अनियमितता के कारण चितरंगी ब्लॉक में नेशनल हेल्थ मिशन की योजनाओं एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यक्रम की निगरानी में लापरवाही उजागर हुई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
जवाब नहीं देने पर कार्रवाई तय
स्वास्थ्य संचालनालय भोपाल के रुख की बात करें तो यदि निर्धारित समय सीमा में बीएओ डॉ. एचएस बैस द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, तो रास्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल द्वारा उनसे 8 लाख 26 हजार 250 की वसूली के साथ विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
मेरे द्वारा कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। सर्वे करने वालो का 12 लाख रूपये तो मानदेय ही देना था। मै स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से मुलाकात कर जानकारी दूंगा।
डॉ. एचएस बैस ,बीएमओ चितरंगी

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह