मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में ₹2000 करोड़ के निवेश की घोषणा की और बताया कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी में सीहोर को भी शामिल किया जाएगा। जानें इस घोषणा से जुड़ी अन्य बड़ी बातें और राज्य के विकास की योजनाएं।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सीहोर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भोपाल मेट्रोपॉलिटन सिटी के विकास में सीहोर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम के कुछ हिस्सों को शामिल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने सीहोर के बड़ियाखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में 4 नई औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन किया और 6 अन्य को आशय पत्र सौंपे। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से करीब ₹2000 करोड़ का निवेश आएगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सीएम यादव ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के दृष्टिदोष की वजह से प्रदेश का विकास नहीं हो सका। उनकी सरकार के 50 सालों में सिंचाई का रकबा सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर था, जबकि हमारी सरकार ने इसे 52 लाख हेक्टेयर से ऊपर पहुँचा दिया है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर मेट्रोपॉलिटन सिटी में देवास, उज्जैन, धार और शाजापुर के कुछ हिस्से शामिल होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में फूड इंडस्ट्री लगने से किसानों की फसलों के दाम बढ़ेंगे और केन-बेतवा लिंक परियोजना से सीहोर को लाभ मिलेगा।
डॉ. यादव ने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें सभी सुविधाएँ देगी। उन्होंने कहा, "हम रोजगार देने वाले उद्योगों को बिजली-पानी के साथ-साथ सब्सिडी भी देंगे और आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश देश में नंबर-1 राज्य बनेगा।
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और राजस्व विभाग ने किसानों के 1 करोड़ 9 लाख लंबित मामलों का निपटारा किया है। वहीं, सीहोर की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह