सिंगरौली जिले में एनसीएल गोरबी बी ब्लॉक में काम कर रही क्लाउड टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर मजदूरों का शोषण करने के गंभीर आरोप लगे हैं। सुपरवाइजरों द्वारा पासबुक, एटीएम और चेक बुक जब्त कर मजदूरी का आधा पैसा हड़पने की शिकायत मजदूरों ने कलेक्टर से की है।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
एनसीएल बी ब्लॉक गोरबी मैं काम कर रही क्लाउड टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो सुपरवाइजर के द्वारा फोक मशीन आॅपरेटरो के वेतन भुगतान में जमकर फर्जी वाड़ा का खेल किया जा रहा है। दोनों सुपरवाइजर के द्वारा मजदूरों का पासबुक, एटीएम, चेक बुक जबरन अपने पास रख लिया गया है और खाते में 20 हजार रुपए आता है तो जबरन 10560 रुपए नगद देकर और पैसा दोनों सुपरवाइजर ले लेते हैं। कंपनी के इन दोनों कर्मचारियों से त्रस्त होकर फोक मशीन आॅपरेटर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन देते हुए कार्यवाही की पुरजोर मांग की है।
उक्त कंपनी में काम कर रहे विजय कुमार पनिका और अंजनी कुमार पनिका ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि पिछले दो वर्ष से क्लाउड टेक प्राइवेट लिमिटेड हरियाणा की कंपनी एनसीएल गोरबी ब्लॉक बी में फोक मशीन आॅपरेटर के पद पर कार्य कर रहे हैं। कंपनी से हम लोगों की मजदूरी पीएफ कटौती करने के बाद लगभग 20 हजार रुपए बनती है, लेकिन हम लोगों को कंपनी के सुपरवाइजर विनीत कुमार और श्रीनिवास दुबे के द्वारा आर्थिक शोषण करते हुए मात्र 10560 का भुगतान दिया जाता है। और बाकी का हम लोगों से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक जबरन अपने पास रख लिया गया है तथा खाते से एटीएम के माध्यम से पैसा निकाल कर 10560 रुपए नगद देकर बाकी की राशि को अपने पास रख लेते हैं। कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया गया कि हम लोगों के द्वारा कई बार संपूर्ण मजदूरी भुगतान के लिए कहा गया तो धमकी दी जाती है कि कम से निकाल देंगे। अगर एक दिन की छुट्टी ले लिए तो उसका भी मजदूरी उक्त 10560 रुपए में से ही काट ली जाती है जबकि कंपनी का मैसेज पूरे पैसे का मेरे मोबाइल पर आता है इस तरह से उक्त दोनों व्यक्तियों के द्वारा हम लोगों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जिससे हम गरीब आदिवासी लोग काफी परेशान हैं। हम लोग पूर्व में एनसीएल के अधिकारियों से भी शिकायत किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। कलेक्टर को आवेदन देते हुए मांग की गई है की जांच कराई जाए और श्रमिकों के हित में कार्यवाही कर संपूर्ण मजदूरी भुगतान कराया जाए।
जमीन अतिक्रमण कर जान से मारने की मिल रही धमकी, महिला ने कलेक्टर से की शिकायत
जिले के तहसील चितरंगी अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में आराजी नंबर 915 /1 रकवा 0.20 हेक्टेयर में सरहंगता पूर्वक जमीन पर अतिक्रमण कर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने तहसील और थाना का चक्कर लगाते हुए थक चुकी है इसके बावजूद महिला को कहीं न्याय नहीं मिल पा रहा था। जिससे महिला परेशान होकर आज कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। तहसील चितरंगी के ग्राम मानिकपुर निवासी ममता त्रिपाठी पति स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने आवेदन देते हुए कहा कि मेरी ग्राम मानिकपुर स्थित आराजी नंबर 915/1 रकवा 0.20 हेक्टेयर की भूमि मेरे एवं मेरे बच्चों के नाम है। जिसमें मेरा कब्जा वर्ष 2024- 25 तक था, लेकिन बीते 17 अगस्त 2025 को श्याम सुंदर तिवारी घनश्याम तिवारी बृजेश तिवारी पिता राम उजागर राम तिवारी सभी निवासी मानिकपुर के द्वारा सरहंगता पूर्वक उक्त आराजी में जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है।
पीड़िता ने बताया कि बीते 18 अगस्त 2025 को चितरंगी थाना में भी शिकायत की थी। इसके अलावा हल्का पटवारी अशोक वैस को मौके से घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया था। हल्का पटवारी ने 19 अगस्त को सीमांकन कर स्थल पंचनामा तैयार किया गया था।
जिसमें उक्त आराजी नंबर में अनावेदक गणों द्वारा अतिक्रमण भूमि को जोतना पाया गया तथा सरपंच और ग्राम वासियों के समक्ष कब्जा छोड़ने को भी कहा गया। इसके बावजूद 20 अगस्त को तकरीबन शाम 4:00 बजे आंवेदक गण के द्वारा मुझे एवं मेरे बच्चे को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिए और कहा गया कि दोबारा यहां आओगी तो जान से मार कर खत्म कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि सरहंगों की डर के चलते मैं अपने बच्चों के साथ अपने मायके चली गई। पीड़िता ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
जिन मजदूरों को काम से बाहर निकाल दिया जाता है वह मजदूर नेतागिरी करने लगते हैं और अनर्गल आरोप लगाते हैं।
श्रीनिवास दुबे, सुपरवाइजर, क्लाउड टेक कंपनी गोरबी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।
सीधी के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर में बारिश के दौरान जर्जर दीवार गिरने से दो लोगों की मौत और दो घायल हुए। हादसे ने शासकीय भवनों के रखरखाव और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।