सतना के शासकीय विद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने की गलती से कक्षा 10 के छात्र का भविष्य संकट में पड़ गया। परिजनों ने प्रशासन से विशेष अनुमति देकर परीक्षा में शामिल कराने की मांग की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शिक्षा व्यवस्था की एक गंभीर लापरवाही ने कक्षा 10वीं के छात्र प्रांशु यादव के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। मामला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नकैला (संस्था कोड 311080, डाइस कोड 23130319306) का है, जहां शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में अध्ययनरत एक छात्र का फार्म भरने में विद्यालयीन शिक्षकों ने ऐसी लापरवाही बरती कि उसका भविष्य ही दांव पर लग गया। बुधवार को छात्र अपनी मां के साथ कलेक्टेÑट एवं जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय पहुंचा और परीक्षा में शामिल करने की गुहार लगाई।
गैर जिम्मेदाराना अंदाज में हुआ सत्यापन
परिजनों का कहना है कि यदि प्राचार्य स्तर पर फार्मों का अंतिम सत्यापन जिम्मेदारी से किया जाता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती। छात्र और उसके परिवार ने विद्यालय प्रशासन पर उदासीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मांग की है कि छात्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विशेष अनुमति के आधार पर उसे वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित कराया जाए। परिवार का कहना है कि इस घटना से छात्र गहरे मानसिक तनाव में है। परीक्षा से वंचित होने की आशंका ने उसे आघात पहुंच गया है। एक ओर वर्षभर की मेहनत, दूसरी ओर प्रशासनिक चूक, इस दोहरे दबाव ने छात्र और परिवार को झकझोर दिया है।
क्या है मामला
जिला शिक्षा अधिकारी को बुधवार को छात्र प्रांशु की माता कल्पना यादव द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई है। शिकायत में उल्लेख है कि परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया में विद्यालय स्तर पर गंभीर चूक हुई, जिसका खामियाजा सीधे छात्र को भुगतना पड़ रहा है। परीक्षा फार्म भरने की गंभीर चूक के कारण छात्र वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा से वंचित होने की स्थिति में पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार प्रांशु यादव पिता रमेश यादव, सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं का नियमित छात्र ह ैं। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक बृजेश सिंह चौहान ने परीक्षा फार्म भरने में लापरवाही बरती। चौंकाने वाली बात यह है कि जो दो बार 9वीं फेल हो चुका और पढ़ाई छोड़ दी है इस प्रांशु नाम के छात्र का नामांकन कक्षा 10 के लिए भरा गया, जबकि वास्तविक नियमित छात्र प्रांशु यादव का फार्म भरा ही नहीं गया। मामला तब उजागर हुआ जब प्रांशु प्रवेश पत्र लेने विद्यालय पहुंचा और सूची में अपना नाम न पाकर सन्न रह गया। आरोप है कि नाम के भ्रम में यह गंभीर त्रुटि हुई, लेकिन समय रहते न तो शिक्षक ने और न ही विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती पूजा सिंह भदौरिया ने इसकी पुष्टि की।
विभागीय कार्य की वजह से मैं जिले से बाहर हूं, किसी छात्र का बोर्ड परीक्षा से वंचित होना एक बड़ा मामला है। इस मामले को संज्ञान में लिया जाएगा।
गिरीश अग्निहोत्री, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सतना/ मैहर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।