रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की एमआरआई मशीन दिन में जांच कर रही है, लेकिन रात में सुविधा बंद होने से मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एमआरआई अब फुल स्पीड में दौड़ने लगी है। यहां दिन में 20 से 22 एमआरआई हो रही है। मरीजों को राहत मिल रही है लेकिन रात में मरीज अब भी परेशान होते हैं। उन्हें प्राइवेट सेंटर ही जाना पड़ रहा। रात में जांच बंद हो जाती है। स्टाफ पर्याप्त हैं लेकिन नाइट ड्यूटी नहीं लग रही।
आपको बता दें कि मरीजों की सुविधा के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में 13 करोड़ की लागत से एमआरआई मशीन लगाई गई। इस मशीन के स्थापित होने डिप्टी सीएम ने शुभारंभ किया। शुभारंभ के बाद कई महीनों तक इसके शुरू होने का इंतजार होता रहा। जांच पहले टेक्नीशियन फिर डाई के कारण रुकी रही। फिर चली तो तकनीकी समस्या से मशीन जूझती रही। मरीज परेशान होते रहे। अब जाकर ठीक ठाक स्थिति में एमआरआई मशीन आई है। जांच फुल स्पीड में चल रही है। सिर्फ 12 घंटे ही मरीजों को इसका फायदा मिल रहा।
इन 12 घंटों में ही 20 से 22 मरीजों की जांच हो रही है। इस सुविधा से गरीबों को महंगी जांच से राहत मिल रही है। हालांकि रात की समस्या जस की तस बनी हुई है। यहां रात में ताला लग जाता है। जांच में यदि कोई मरीज एमरजेंसी में फंसता है तो उसे अब भी बाहर ही जाना पड़ता है।
5 टेक्नीशियन हैं पदस्थ फिर रात में जांच बंद
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक ही एमआरआई की जांच होती है। समय सुबह 9 बजे से जांच शुरू होने का है लेकिन यहां समय पर कर्मचारी नहीं पहुंचते। देरी से आते हैं। इसके बाद मशीन के चालू होने में ही एक से दो घंटे लग जाता है। इसके बाद जो समय बचता है। उसमें जांच होती है। वर्तमान समय में एमआरआई सेंटर में 5 टेक्नीशियन पदस्थ हैं। इसके बाद भी रात में जांच नहीं होती। इतने टेक्नीशियन होने के बाद भी रात के लिए स्टाफ कम पड़ रहे हैं।
खर्च के कारण टेक्नीशियन नहीं बढ़ा पा रहे
रात में सेवाएं शुरू करने के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के पास पर्याप्त टेक्नीशियन की कमी बताई जा रही है। अधिक टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं कर सकते। बजट का भी संकट बताया जा रहा है। टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं किए जाने से मरीजों को रात में प्राइवेट सेंटरों में ही जाना पड़ेगा।
पर्याप्त एमआरआई हो रही है। सुबह 9 से रात 9 बजे तक जांच होती है। रात में नहीं होती। पर्याप्त टेक्नीशियन नहीं है। वर्तमान में औसत 18 एमआरआई हो रही हैं।
डॉ अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रीवा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।