सीएम हेल्पलाइन का ऐसा समाधान? सतना नगर निगम की लापरवाही फिर उजागर हुई! वार्ड नंबर 10 में जलभराव की शिकायत की गई, लेकिन समाधान में बताया गया कि अवैध मांस-मुर्गा दुकानें हटा दी गईं। समस्या जस की तस बनी हुई है। सीएम हेल्पलाइन में गुमराह कर फोर्स क्लोज की जा रही हैं शिकायतें। पढ़ें पूरी रिपोर्ट और जानिए कैसे अधिकारी कर रहे हैं जनता की अनदेखी।

सतना, स्टार समाचार वेब
बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गई सीएम हेल्प लाइन योजना स्थानीय अधिकारियों-कर्मचारियों कर उदासीनता का दंश भोग रही है। हालात यह हैं कि जिन कर्मचारियों पर समस्याओं को जल्द से जल्द निराकृत करने का जिम्मा है,वे औपचारिकता निभाकर शिकायत को बंद कराने सरकार तक को गुमराह कर रहे हैं, नतीजतन सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ आमजनों को नहीं मिल पा रहा है। शिकायतों का निराकरण स्थानीय स्तर पर किस प्रकार से किया जा रहा है इसका एक नमूना 19 मई को वार्ड नंबर 10 की एक शिकायत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, जिसमें समस्या कुछ बताई गई लेकिन उच्च स्तर पर किसी अन्य समस्या का निराकरण बताकर शिकायत को बंद करा दिया।
समाधान के बाद भी समस्या जस की तस
दरअसल वार्ड क्र. 10 निवासी रामकलेश त्रिपाठी ने 19 मई को वार्ड में नाली जाम और क्षतिग्रस्त सड़क में पानी भरने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन (शिकायत क्र.32407580) में की थी।आरोप हैं कि समस्या का निदान करने के बजाय नगर निगम के जमीनी अमले ने 23 जून को इस टीप के साथ समस्या के समाधान की जानकारी नगरीय प्रशासन विभाग को भेजी कि शिकायत स्थल से अवैध मांस मुर्गा विक्रय दुकान को बंद कर दिया गया है। ‘समाधान’ की तस्वीरें संलग्न कर शिकायत को फोर्स क्लोज भी कर दिया गया। अपनी समस्या का ऐसा समाधान पाकर शिकायतकर्ता त्रिपाठी हैरान हैं। विडंबना की बात है कि छायाचित्र संलग्न कर समस्या का जो समाधान किया गया है, उस पर न तो स्थानीय अधिकारियों की नजर पड़ी और न ही भोपाल से शिकायत क्लोज करने के दौरान इस बात का ध्यान दिया गया कि जिसे समाधान बताकर शिकायत को बंद किया जा रहा है, क्या वह शिकायत के अनुरूप है? दिलचस्प बात यह है कि ‘समाधान’ के बावजूद नाली में जल भराव की समस्या अभी भी जस की तस है । नाली साफ नहीं हुई, जिससे पानी का बहाव बंद हो गया और लोग परेशान हैं। इस मामले में कृष्ण त्रिपाठी भी 20 से अधिक शिकायतें कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। शिकायत कर्ता का कहना है कि जब भी सफाईकर्मियों को सफाई के लिए कहा जाता है तो सफाई दरोगा संजीव बाल्मीक द्वारा चढ़ोत्री मांगी जाती है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।