बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में पारा रिकॉर्ड लेवल पर लुढ़का है। भोपाल में तो नवंबर के इतिहास की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
बर्फीली हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में पारा रिकॉर्ड लेवल पर लुढ़का है। भोपाल में तो नवंबर के इतिहास की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड हो गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में मंगलवार को सीवियर कोल्ड वेव यानी तीव्र शीतलहर का अलर्ट है। दरअसल, प्रदेश में इस बार सर्दी ने सारे पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले नौ दशक में नवंबर माह का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर 1938 में भोपाल में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा था। इसके बाद 1975 में यह 6.4 डिग्री और 2025 में भी 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
17 शहरों में लुढ़का पारा
तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब नवंबर में तापमान इतने निचले स्तर पर पहुंचा है। प्रदेश में ठंड इतनी तेज पड़ी कि 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। ठिठुरन बढ़ने की वजह उत्तर भारत और राजस्थान की ओर से आ रही बफीर्ली व शुष्क हवाएं बताई जा रही हैं।दिन छोटे होने और सूर्य की तिरछी किरणें पड़ने से भी ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।
प्रदेश में सबसे ठंडा रहा राजगढ़
दावा किया जा रहा है कि अगले 24 घंटों में मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा और इसी तरह की स्थिति दो दिनों तक बनी रहेगी। चूंकि बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका के पास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह जब पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा तब ठंड में कुछ राहत मिलेगी।राजगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है। यह पूरे प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में भी इस सीजन में पहली बार तापमान 10 डिग्री से नीचे आया।
प्रदेश में सीवियर कोल्ड वेव
वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है और राजस्थान से शुष्क ठंडी हवाएं आ रही हैं। इस कारण प्रदेश में सीवियर कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, दो दिन बाद नम हवाएं सक्रिय होने लगेंगी, जिससे ठंड में कुछ कमी आने की संभावना है।
दिन में मलाजखंड, सिवनी-सीधी सबसे ठंडे
इधर, दिन में बालाघाट का मलाजखंड, सिवनी, सीधी और पचमढ़ी सबसे ठंडे हैं। सोमवार को मलाजखंड में 22.8 डिग्री, सिवनी में 24.4 डिग्री, सीधी में 24.6 डिग्री और पचमढ़ी में पारा 24.8 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर रहा। भोपाल में 25.4 डिग्री, इंदौर में 26.1 डिग्री, ग्वालियर में 27.5 डिग्री, उज्जैन में 28 डिग्री और जबलपुर में 25.5 डिग्री पारा रहा। बैतूल, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा में भी पारा 26 डिग्री से कम ही रहा।
भोपाल : अधिकतम 25.4, न्यूनतम 5.2
इंदौर: अधिकतम 26.1, न्यूनतम 7.2
ग्वालियर: अधिकतम 27.5, न्यूनतम 9.8
जबलपुर: अधिकतम 25.5, न्यूनतम 9.3
(नोट : डिग्री सेल्सियस में)


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।