मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक डॉ. मोहन यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियाँ कीं। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला, एनडीए को धर्म की जोड़ी बताया और किसानों के अपमान पर कांग्रेस को घेरा। जानिए, उनकी जनसभाओं की मुख्य बातें और चुनावी तीर।

हाइलाइट्स
बिहार. स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारक डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान जबरदस्त जनसभाएं कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में जोरदार अपील की। उन्होंने बांका के बेलहर, मोतिहारी के पिपरा और गया के बोधगया विधानसभा क्षेत्रों में मनोज यादव, श्यामबाबू यादव और श्यामदेव पासवान के लिए समर्थन माँगा।
चुनावी सभा में डॉ. यादव ने बिहार की जनता को यह विश्वास दिलाने का प्रयास किया कि केवल डबल इंजन की एनडीए सरकार ही उनके सपनों को साकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'पप्पू' को चुनाव की कोई समझ नहीं है। डॉ. यादव ने व्यंग्य करते हुए कहा कि "राहुल गांधी को पता है कि चुनाव बिहार में है, लेकिन वो मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में छुट्टियाँ मना रहे हैं।"
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस की हालत बिन दूल्हे के बारात जैसी है, और कांग्रेस मानसिक रूप से पहले ही यह चुनाव हार चुकी है। उन्होंने छठ महापर्व को ड्रामा बताने वाली कांग्रेस को 11 नवंबर को उनके अपमान का हिसाब चुकता करने की चुनौती दी।
बेलहर विधानसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर उत्साहित सीएम यादव ने कहा कि यहाँ आकर उन्हें अपने घर जैसा महसूस हुआ। उन्होंने एनडीए को डबल इंजन की सरकार बताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दो भाइयों वाली जोड़ी बताया।
डॉ. मोहन यादव ने किसान कल्याण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सीमा पर जवान और खेत पर किसान, दोनों की भूमिका को बराबर मानते हैं। उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने कभी किसानों का सम्मान क्यों नहीं किया और उन्हें सम्मान निधि क्यों नहीं दी?

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।