जैसलमेर में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज के पास शनिवार शाम भारतीय वायु सेना के नियमित अभ्यास के दौरान एक मिसाइल टारगेट से भटक कर भादरिया गाँव के नजदीक गिरी। हालाँकि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन तेज धमाके से 3000 की आबादी वाले गाँव में दहशत फैल गई। सेना ने मिसाइल के टुकड़े बरामद कर जाँच शुरू कर दी है।

जैसलमेर। स्टार समाचार वेब.
राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारतीय वायु सेना (IAF) के नियमित सैन्य अभ्यास के दौरान शनिवार शाम एक बड़ी घटना होते-होते बची। पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में दागी गई एक मिसाइल अपने टारगेट से भटक गई और रेंज की वायरिंग के पास स्थित भादरिया गाँव से महज 500 मीटर दूर जा गिरी।
यह घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे लाठी क्षेत्र में हुई। मिसाइल गिरते ही तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गाँवों में दहशत फैल गई। करीब 3000 की आबादी वाला भादरिया गाँव के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सेना के जवानों ने भादरिया गाँव के पास से मिसाइल के पिछले हिस्से का मलबा बरामद किया। मलबे को पिकअप गाड़ी में लादकर फील्ड फायरिंग रेंज में ले जाया गया, जबकि बाकी के टुकड़ों की तलाश जारी है।
सैन्य सूत्रों के अनुसार, यह भारतीय वायु सेना का एक नियमित अभ्यास था, लेकिन मिसाइल टारगेट से चूक गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।