दिल्ली विश्वविद्यालय में 'मध्यांचल उत्सव 2026' के दौरान CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि MP अब जॉब क्रिएटर्स का हब बनेगा और प्रदेश की बिजली से दिल्ली मेट्रो चल रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में 'मध्यांचल उत्सव 2026' के दौरान CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को संबोधित किया
नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के शंकरलाल सभागार में आयोजित 'मध्यांचल उत्सव-2026' में युवाओं में नया जोश भरा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जिस 21वीं सदी के भारत की भविष्यवाणी की थी, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हकीकत बन रही है। भारत दुनिया का सबसे युवा लोकतंत्र है और वैश्विक मंचों पर देश की साख लगातार बढ़ रही है। दिल्ली में पढ़ रहे मध्य प्रदेश के सैकड़ों छात्रों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को अपनी दिल्ली यात्रा की सबसे बड़ी सार्थकता बताया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि युवाओं को सक्षम बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी खोजने वाले न बनें, बल्कि उद्यमी बनकर दूसरों को रोजगार देने वाले (जॉब क्रिएटर) बनें। डॉ. यादव ने कहा, "हम चाहते हैं कि प्रदेश का युवा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी और चिकित्सा जैसे आधुनिक क्षेत्रों में विश्व स्तर पर दक्षता हासिल करे।" उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि मध्य प्रदेश वर्तमान में देश के सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शुमार है।
प्रदेश की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश आज एक 'बिजली सरप्लस' राज्य है। रिन्यूएबल एनर्जी (अक्षय ऊर्जा) के मामले में प्रदेश देश में सबसे सस्ती बिजली (2.10 रुपये प्रति यूनिट) उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने गर्व से साझा किया कि दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली 'मेट्रो' भी मध्य प्रदेश की बिजली से दौड़ रही है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने आगामी 5 वर्षों में बजट को दोगुना करने और पीपीपी मॉडल के जरिए मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।
यह भी पढ़ें...
औद्योगिक नीतियों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि टेक्सटाइल सेक्टर में सरकार प्रति श्रमिक 5 हजार रुपये की सहायता राशि दे रही है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। पर्यटन और फिल्म नीति के माध्यम से भी नए निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मध्यांचल स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।