जबलपुर के बरेला में भीषण सड़क हादसा। हाईवे किनारे खाना खा रहे मजदूरों को तेज रफ्तार क्रेटा ने रौंदा। 2 महिला मजदूरों की मौत, आरोपी चालक फरार।

जबलपुर के बरेला में भीषण सड़क हादसा।एआई इमैज्
जबलपुर: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहाँ हाईवे के किनारे बैठकर खाना खा रहे करीब 20 मजदूरों को एक बेकाबू क्रेटा कार ने कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, ये मजदूर हाईवे पर लगी ग्रिल की पेंटिंग का काम कर रहे थे। दोपहर के समय जब सभी मजदूर काम रोककर सड़क किनारे बैठकर भोजन कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मजदूरों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से कुल 13 घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया है। तीन गंभीर घायलों का उपचार जारी है, जबकि 7 अन्य मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
जबलपुर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार क्रेटा कार और उसके चालक की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से मृतक मजदूरों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
यह खबरें पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।