मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित 348 घरों की कॉलोनी का वर्चुअल लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अपना घर हर किसी का सपना होता है और इस 'विशेष दीवाली' पर हितग्राहियों को छत ही नहीं, स्वाभिमान और सुरक्षा भी मिली है। मुख्यमंत्री ने 49 लाख परिवारों को घर मिलने की बात कही और नीमच के विकास की घोषणाएं कीं।

भोपाल : स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को 'समत्व भवन' से नीमच नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित 348 आवासों की एक सुंदर कॉलोनी का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना घर हर किसी का सपना होता है और अपने घर की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं होता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 4 करोड़ से अधिक लोगों को उनका मकान बनाकर दिया है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है कि देश के हर नागरिक को मकान मिले। उन्होंने कहा कि आज नीमच के 348 परिवार अपने सालों पुराने सपने को साकार होते देख रहे हैं। यह दिवाली उनके जीवन की सबसे सुंदर दीपावली बनकर आई है, क्योंकि अब वे सभी अपने नए घर में त्योहार मनाएंगे।
छत ही नहीं, स्वाभिमान और सुरक्षा भी मिली
डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि जब गरीब का घर रोशन होता है, तभी देश में सच्ची दीपावली होती है। उन्होंने कहा, "हमारी नीयत साफ है और हमारी नीतियां गरीबों को सशक्त करने की हैं।" मुख्यमंत्री ने बताया कि एक समय था जब योजनाएं तो बनती थीं, लेकिन लाभ कई पीढ़ियों तक नहीं मिल पाता था, लेकिन पीएम आवास योजना के माध्यम से हितग्राहियों को छत ही नहीं, बल्कि स्वाभिमान और सुरक्षा दोनों मिली है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में पीएम आवास योजना के तहत अब तक 49 लाख से अधिक परिवारों (40 लाख ग्रामीण और 8 लाख से अधिक शहरी) का अपने घर का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य में 10 लाख आवास बनाने का लक्ष्य है। इस योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश को बेस्ट परफार्मिंग स्टेट अवॉर्ड की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है।
नीमच की कॉलोनी एक समेकित परियोजना
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि नीमच में 134 करोड़ की लागत से निर्मित इन 348 घरों की चाबियां सौंपी जा रही हैं, जिनमें EWS, LIG और MIG श्रेणियों के मकान शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये केवल मकान नहीं, बल्कि एक पूरा परिसर विकसित हो रहा है।
इस कॉलोनी में चमचमाती सड़कें, व्यवस्थित नालियां, ओवरहेड टैंक, सीवरेज पंपिंग स्टेशन, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा के लिए गेट और बाउंड्री वॉल, बच्चों के लिए पार्क, प्राथमिक उपचार केंद्र, बस स्टॉप और फायर सुविधा जैसी सभी बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना एक सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य की नींव रखती है।
नीमच के लिए बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संकल्प दोहराया कि प्रदेश में हर गरीब के पास पक्का मकान हो। उन्होंने नीमच के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि बहुत जल्द यहां मेडिकल कॉलेज बनेगा और शहर को हवाई सेवाओं से भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, भादवा माता मंदिर (जिसे मध्यप्रदेश की वैष्णो देवी कहा जाता है) के विकास के लिए भी सभी प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने लाड़ली बहना योजना और किसान भाइयों के लिए भावांतर योजना का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने नव गृह प्रवेश करने वाले सभी हितग्राहियों को धनतेरस और दीपोत्सव की मंगलकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।