सीधी और सिंगरौली के सहकारी बैंकों में ट्रैक्टर फाइनेंसिंग के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया है। आदिवासियों के नाम पर फर्जी ऋण निकालकर ट्रैक्टर एजेंसियों व बैंक कर्मियों ने सुनियोजित धोखाधड़ी की। जांच टीमें गठित तो हुईं, लेकिन कार्रवाई फाइलों तक सीमित रह गई।

टीम तो गठित होती है लेकिन जांच के नाम पर खानापूर्ति तक रह जाती है कार्यवाही
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सीधी एवं सिंगरौली में ट्रैक्टर घोटाले के रूप में चर्चित करोड़ों का घोटाला होने के बाद भी फाइलें जांच के नाम पर दब जाती हैं। दिखावे के लिए टीम गठित होती है लेकिन कार्यवाही की खानापूर्ति करने के बाद कोई पहल नहीं हो रही है। जबकि विभाग के अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं उसके बाद भी वहां जाना उचित नहीं समझ रहे हैं। यही वजह है कि सहकारी बैंक के कर्मचारी घोटाला करने के बाद भी आराम फरमाते देखे जा रहे हैं। उन पर कार्यवाही की आंच नहीं आ रही है। मालूम हो कि ट्रैक्टर घोटाले को लेकर तत्कालीन सीधी विधायक द्वारा मामले को उजागर किया गया था। उस दौरान आनन-फानन में छ: सदस्यीय टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। ट्रैक्टर घोटाले के मामले में पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद नई टीम भी गठित की गई थी। फिर भी कार्यवाही जिस तत्परता के साथ होनी चाहिए वह सामने नहीं आई।
दरअसल इस घोटाले में जिले के केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा गांधीग्राम में ट्रैक्टर फाइनेंस करने के नाम पर उक्त घोटाला को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। बैंक कर्मचारियों के साथ ही इसमें ट्रैक्टर एजेंसियों की संलिप्तता भी सामने आई थी। यह मामला राजधानी तक गूंजने और पूर्व विधायक की शिकायत पर मुख्यमंत्री द्वारा इस पर प्राथमिकता से जांच के निर्देश दिए गए थे। प्राथमिक जांच में ही यह बात सामने आई कि आदिवासियों के नाम से ऋण दर्शाकर ट्रैक्टर फाइनेंस कर दिया गया था। आदिवासियों को उनके नाम से ट्रैक्टर का ऋण निकलने की जानकारी तब सामने आई जब बैंक कर्मी वसूली करने के लिए नोटिस लेकर उनके घर पहुंचे। लाखों का ऋण निकलने की जानकारी मिलने पर पीडित आदिवासियों ने तत्कालीन विधायक से मिलकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। सीधी विधायक द्वारा इस मामले को उच्च स्तर तक उठाया गया।
इन पर दर्ज हुआ था आपराधिक प्रकरण
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीधी शाखा गांधीग्राम के अन्तर्गत सहकारी समितियों के माध्यम से ट्रेक्टर हेतु षडयंत्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हितग्राहियों के नाम पर विभिन्न ट्रेक्टर एजेंसियों के माध्यम से ऋण की राशि आहरित कर गवन करने संबंधी शिकायत पर थाना जमोड़ी में अपराप क्रमांक 449/2021 घारा 409, 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। दर्ज कराई गई एफआईआर में आरकेएस चौहान सीईओ, अयोध्या प्रसाद पाण्डेय अधीक्षक, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय प्रबंध लेखा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या सीधी, सुरेश कुमार पाण्डेय लिपिक गांधीग्राम, दिलराज सिंह शाखा प्रबंधक, सुखेन्द्र सिंह समिति प्रबंधक गांधीग्राम, शैलेन्द सिंह समिति प्रबंधक गांधीग्राम, विकाश सिंह समिति प्रबंधक गांधीग्राम, बृजेन्द्र सिंह समिति प्रबंधक गांधीग्राम, सुनील सिंह प्रो. विवेक मोटर सीधी, कल्पना सिंह प्रो. कृष्णा आटो मोबाइल सीधी एवं संचालक राजपूत एजेंसी सीधी के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध किया गया था।
आदिवासियों के नाम पर किया गया था लंबा घोटाला
जांच में यह सामने आया कि ऐसे आदिवासी जिनके पास कृषि योग्य भूमि नहीं है उनके नाम से भी ट्रैक्टर फाइनेंस करने का खेल बैंक कर्मचारियों द्वारा खेला गया था। सीधी जिले के इस चर्चित मामले में आरंभ में काफी तत्परता के साथ जांच कार्यवाही शुरू हुई और इसमें घोटाला करने पर कई नाम सामने आए। तत्कालीन कलेक्टर द्वारा इस मामले में छ: सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अपर कलेक्टर के नेतृत्व में गठित जांच टीम ने एसडीएम गोपद बनास, एसडीओपी, तहसीलदार गोपद बनास, सहकारी निरीक्षक सहकारिता विभाग सीधी, वरिष्ट सहकारी निरीक्षक सहकारिता विभाग सीधी को शामिल किया गया था। टीम को सात दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था किंतु टीम द्वारा जांच का दायरा ज्यादा बताते हुए इस पर अपनी जांच कागजों में ही जारी रखी गई। जिसके चलते आज तक मामले में कोई सार्थक कार्यवाही सामने नहीं हो सकी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।