सतना जिले में दस्तक अभियान का समापन नजदीक है लेकिन लक्ष्य से विभाग पीछे है। 3 दिन में 30 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग बाकी। रिपोर्ट में एनीमिया, कुपोषण और डायरिया जैसे गंभीर मामले उजागर हुए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
दस्तक अभियान को समाप्त होने में मात्र 3 दिन शेष हैं लेकिन अभी भी चुनौती बाकी है। अभियान के लक्ष्य अंतर्गत करीब तीस हजार से और जांच पेंडिंग है। दस्तक अभियान में सतना-मैहर जिले में 0 से 5 साल के अधिकतर बच्चे एनीमिया से ग्रसित पाए गए हैं। ये हकीकत हम नहीं बल्कि दस्तक अभियान की रिपोर्ट बयां कर रही है। आंकड़ों के मुताबिक जिले भर में 10 प्रतिशत बच्चे सीवियर एनिमिक से पीड़ित पाए गए हैं जिनका पीसीटी ब्लड टेस्ट भी किया गया। गौरतलब है कि आंगनवाड़ी केंद्रों में 0 से 5 साल के बच्चों की स्क्रीनिंग कर उनमे निमोनिया, कुपोषण, एनीमिया, डायरिया, विटामिन ए एवं अन्य शारीरिक बीमारियों की पहचान किया जाना था। अति गंभीर बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया जाना था। छूटे हुए बच्चों का बाद में मोप-अप राउंड में घर भेट आधारित कार्यक्रम में स्क्रीनिंग की जाएगी। उलेखनीय है कि सतना-16 सितम्बर यानि 45 दिन तक चलने वाले दस्तक अभियान में जिले के 2 लाख 97 हजार 234 बच्चों की स्क्रीनिंग का डाटा फीड किया गया था। प्राथमिकता में 2 लाख 22 हजार 26 बच्चों के स्क्रीनिंग का लक्ष्य रखा गया जांच हो पाई है। अभियान रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग था, जिसमे 1 लाख 83 हजार 302 बच्चों की ही 724 बच्चे अभी भी वंचित के लिए इस लक्ष्य को 3 दिन में करना चुनौती भी है।
अमरपाटन क्षेत्र की प्रगति सबसे कम
दस्तक अभियान के आंकड़ों के मुताबिक 9 सितम्बर तक लक्ष्य अनुसार 83 फीसदी बच्चों की ही स्क्रीनिंग हो पाई है। जिले के आठों विकासखण्ड की बात करें तो सबसे कम प्रगति अमरपाटन क्षेत्र की है जहां अभी तक लक्ष्य अनुरूप केवल 62 फीसदी बच्चों की ही स्क्रीनिंग हो पाई है। सतना में 43 हजार 642 में से अभी तक 38 हजार 389 बच्चों की स्क्रीनिंग कर जांच की गई। इसी प्रकार अन्य विकासखंड में अमरपाटन में 24 हजार 332 के लक्ष्य में से 15 हजार 26, मझगवां में 29 हजार 699 में 22 हजार 904, मैहर में 38 हजार 306 में 36 हजार 59, नागौद में 22 हजार 394 में 19 हजार 629, रामनगर में 15 हजार 106 में 13 हजार 289, रामपुर बघेलान में 28 हजार 97 में 19 हजार 210, उचेहर में 20 हजार 450 में से 18 हजार 796 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई।
255 बच्चे अति कुपोषण के दायरे में
दस्तक रिपोर्ट के अनुसार 41 दिन में 571 बच्चे सीवर एनिमिक से पीड़ित पाए गए, जिनमे से 45 बच्चों का पीसीटी ब्लड टेस्ट भी किया गया। आंकड़ों पर गौर करें तो एनीमिया से पीड़ित 437 बच्चे उचेहरा ब्लॉक में सर्वाधिक मिले हैं। अति कुपोषण के दायरे में 255 बच्चे पाए गए। इन बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कर इलाज की सलाह दी गई। जिले में 6514 बच्चे डायरिया से पीड़ित एवं 533 बच्चे सीवियर निमोनिया से ग्रसित मिले। इसके अलावा जिले भर के 1 लाख 61 हजार 613 बच्चों को विटामिन-ए का घोल, 1 लाख 75 हजार 148 को ओआरएस के दो पैकेट एवं 1 लाख 73 हजार 478 बच्चों को 14 जिंक की टेबलेट बांटी गई।
ये हैं टारगेट


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।