नव वर्ष यानी 2026 में 127 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 23 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। 104 शनिवार और रविवार रहेंगे। इस प्रकार 127 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं 63 दिन ऐच्छिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर सीएम डॉ, मोहन यादव ने अनुमोदन दे दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर सीएम डॉ, मोहन यादव ने अनुमोदन दे दिया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
नव वर्ष यानी 2026 में 127 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। 23 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। 104 शनिवार और रविवार रहेंगे। इस प्रकार 127 दिन सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। वहीं 63 दिन ऐच्छिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रस्ताव पर सीएम डॉ, मोहन यादव ने अनुमोदन दे दिया है। अब इसे राजपत्र में अधिसूचित करेगा। सरकार ने इस बार गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) को भी सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया है। दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार ने 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर फाइनल कर दिया है। नए कैलेंडर के साथ यह साफ हो गया है कि आने वाले साल में सरकारी कर्मचारियों को कितने दिन काम करना होगा और कितने दिन छुट्टी मिलेगी।
इतने दिन खुलेंगे दफ्तर
कैलेंडर के मुताबिक, 2026 में कर्मचारियों को कुल 127 दिन का अवकाश मिलेगा। इसमें 52 शनिवार, 52 रविवार और 23 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। यानी पूरे साल में आधे से ज्यादा दिन कार्यालय बंद रहेंगे। कार्यदिवसों की संख्या 238 रहेगी, जिसमें सामान्य प्रशासन और शासकीय कामकाज निपटाया जाएगा।
2025 के मुकाबले एक छुट्टी ज्यादा
2026 में सरकारी कर्मचारियों को 2025 की तुलना में एक सार्वजनिक अवकाश अधिक मिलेगा। इस बार गणेश चतुर्थी को सार्वजनिक अवकाश की सूची में जोड़ा गया है। 14 सितंबर को पड़ने वाली इस छुट्टी के शामिल होने से कुल सार्वजनिक अवकाशों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। इससे त्योहारों के दौरान कर्मचारियों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
62 ऐच्छिक अवकाश
सरकार ने कर्मचारियों के लिए 62 ऐच्छिक अवकाश भी तय किए हैं। हालांकि इनमें से कर्मचारियों को केवल तीन छुट्टियां ही चुनने की अनुमति होगी। ये अवकाश अलग-अलग धर्मों, समाजों और स्थानीय पर्वों से जुड़े हुए हैं, ताकि कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत आस्था और जरूरत के अनुसार छुट्टी ले सकें।
वीकेंड पर पड़े छह बड़े त्योहार
हालांकि इस कैलेंडर में कर्मचारियों के लिए एक नकारात्मक पहलू भी सामने आया है। 2026 में छह प्रमुख त्योहार और जयंतियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं। इसका मतलब यह है कि इन अवसरों पर अलग से अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी। इससे लगातार छुट्टियों का फायदा उठाने की संभावनाएं कम हो गई हैं।
फाइव डे वर्किंग सिस्टम रहेगा
सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि सप्ताह में पांच दिन काम करने की व्यवस्था यानी फाइव डे वर्किंग सिस्टम आगे भी जारी रहेगा। यह व्यवस्था कोरोना महामारी के दौरान लागू की गई थी और तब से कर्मचारी इसे बनाए रखने की मांग कर रहे थे। लंबे समय से चर्चा थी कि पहले और तीसरे शनिवार को कार्यदिवस बनाया जा सकता है, लेकिन सरकार ने फिलहाल इस व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया है।

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह