नए साल में मध्यप्रदेश का मंत्रालय पुराने अफसरों से पूरी तरह से खाली हो जाएगा। नए-नए चेहरे नजर आएंगे। हालांकि उज्जैन सिंहस्थ-2028 को देखते हुए कुछ अनुभवी अफसरों का कार्यकाल सरकार बढ़ा भी सकती है।

मध्यप्रदेश का मंत्रालय।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
नए साल में मध्यप्रदेश का मंत्रालय पुराने अफसरों से पूरी तरह से खाली हो जाएगा। नए-नए चेहरे नजर आएंगे। हालांकि उज्जैन सिंहस्थ-2028 को देखते हुए कुछ अनुभवी अफसरों का कार्यकाल सरकार बढ़ा भी सकती है। मध्यप्रदेश के जो अफसर रिटायर होने वाले हैं, उनमें आईपीएस अफसरों में एडीजी इंटेलिजेंस, आईजी लॉ एंड आर्डर के पद सरकार में काफी अहमियत रखते हैं। ऐसे में सरकार को इन दोनों पदों के लिए आईपीएस की तलाश करनी होगी। इसी तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल का पद भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पद के लिए भी सीनियर आईएएस की पदस्थापना सरकार करेगी। दरअसल, एमपी कैडर के 15 आईएएस और 16 आईपीएस 2026 रिटायर हो जाएंगे। इनमें डीजीपी, स्पेशल डीजी, एडीजी, आईजी, डीआईजी और एसपी स्तर के अफसर शामिल हैं।

सीएस को मिला एक साल का विस्तार
वहीं मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का विस्तार मिला है। अगर उन्हें दोबारा विस्तार नहीं मिलता है, तो वे 2026 में 30 सितंबर को रिटायर हो जाएंगे। वहीं, अगले साल शिवपुरी के कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, शहडोल के कलेक्टर केदार सिंह और चंबल संभाग के कमिश्नर सुरेश कुमार भी रिटायर होंगे।
अगस्त में उमराव होंगे रिटायर

इधर, 1996 बैच के आईएएस खनिज साधन व पशुपालन विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव भी अगस्त-2026 में रिटायर होंगे। उन्हें मुख्य सचिव का वेतनमान मिलेगा या नहीं, यह मौजूदा मुख्य सचिव के रिटायर होने और केंद्र में पदस्थ अधिकारियों की वापसी पर निर्भर करेगा।
रिटायर होने वाले आईएएस अफसर
| नाम | महीना |
| अनुराग जैन | सितंबर |
| अलका उपाध्याय | मई |
| आशीष श्रीवास्तव | अक्टूबर |
| स्मिता भारद्वाज | मार्च |
| उमाकांत उमराव | अगस्त |
| अरुणा गुप्ता | अक्टूबर |
| माल सिंह भयड़िया | जून |
| ललित दाहिमा | दिसंबर |
| चंद्रशेखर वालिम्बे | नवंबर |
| रविंद्र कुमार चौथरी | नवंबर |
| संजय कुमार | अप्रैल |
| संजय कुमार मिश्रा | दिसंबर |
| जीएस धुर्वे | अगस्त |
| केदार सिंह | नवंबर |
| सुरेश कुमार | सितंबर |
रिटायर होने वाले आईपीएस
| नाम | महीना |
| कैलाश मकवाना | दिसंबर |
| अजय कुमार शर्मा | अगस्त |
| आलोक रंजन | जुलाई |
| सोनाली मिश्रा | अक्टूबर |
| संजीव शमी | जून |
| आशुतोष राय | अगस्त |
| ए. साई मनोहर | अगस्त |
| संजय तिवारी | जून |
| अरविंद सक्सेना | जुलाई |
| हिमानी खन्ना | मार्च |
| मिथिलेश शुक्ला | अगस्त |
| शशिकांत शुक्ला | जुलाई |
| सविता सोहाने | अप्रैल |
| जगदीश डावर | जनवरी |
| महेश चंद्र जैन | मई |
| अंशुमान सिंह | फरवरी |


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।