दतिया के गोदन थाने में पदस्थ ASI प्रमोद पावन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले वायरल वीडियो में उन्होंने थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया पर प्रताड़ना, जुआ और रेत खनन के गंभीर आरोप लगाए। पूरी खबर जानें।

दतिया स्टेट समाचार वेब
दतिया जिले में एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) प्रमोद पावन ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना दतिया के गोदन थाने में हुई, जहां प्रमोद पावन तैनात थे। इस खबर ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
आत्महत्या से पहले वीडियो बनाया
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एएसआई प्रमोद पावन ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। इस वीडियो में उन्होंने गोदन थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया पर उन्हें प्रताड़ित करने और नजरबंद करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक एएसआई ने यह भी खुलासा किया कि थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया क्षेत्र में जुआ और अवैध रेत खनन जैसी गतिविधियों में लिप्त हैं।
कई पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप
प्रमोद पावन ने अपने वीडियो में बताया कि वह पिछले कई दिनों से थाना प्रभारी और उनके साथियों की यातनाएं झेल रहे थे। उन्होंने अपनी मौत के लिए चार पुलिसकर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है:
गोदन थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया
थरेट थाना प्रभारी अनफसुल हसन
आरक्षक चालक रुपनारायण यादव
आरक्षक अरविंद यादव
बताया जा रहा है कि अरविंद भदौरिया पर पहले भी अवैध गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं।
जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही भांडेर एसडीओपी पूनम चंद्र यादव एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से आवश्यक सबूत जुटाए हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि एएसआई की आत्महत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में दीपदान किया और ₹81.17 करोड़ की फोरलेन सड़क का भूमि पूजन किया। ओरछा में रामराजा लोक और चित्रकूट में वनवासी राम लोक का निर्माण होगा।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने 329 दिन की देरी से अपील दायर करने पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएमएचओ और ओआईसी पर 3 लाख रुपए की कॉस्ट लगाई है। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 75 वर्षीय कलरी देवी की गला घोंटकर हत्या के बाद परिजनों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
मध्यप्रदेश के 2,790 होमगार्ड जवानों के लिए त्योहारों के इस मौसम में बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। 2018 की विशेष भर्ती के दौरान दूसरे जिलों में पदस्थ किए गए जवानों को अब अपने गृह जिले लौटने का अवसर मिलने जा रहा है। सरकार ने जवानों के हित में बड़ा कदम उठाते हुए होमगार्ड नियम, 2016 के प्रावधानों में एक बार के लिए विशेष छूट देने का निर्णय लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह