सतना में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इंदौर जैसी घटना की आशंका जताते हुए नगर निगम से त्वरित सुधार और सतर्कता की मांग की गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। यह आरोप कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपे एक ज्ञापन में लगाए हैं। कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा है कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सतना में भी इंदौर जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 16 लोगों की मौत के मामले में कांग्रेस ने एक दिन पहले ही आंदोलन- प्रदर्शन किया था। सोमवार को महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉली चौरसिया की अगुवाई में कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम कुमार तिवारी, पार्षद संजू यादव एवं पार्षद रजनी रामकुमार तिवारी के अलावा बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की नेता मौजूद रहीं।
नहीं दिया जा रहा ध्यान
महिला कांग्रेस ने अपने ज्ञापन में कहा है कि शहर में समय- समय पर दूषित पानी की सप्लाई की शिकायतें सामने आती रहती हैं लेकिन इस पर नगर निगम द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: इंदौर: कांग्रेस का 'हल्ला बोल', प्रतिबंधों के बीच भारी हंगामा और पुलिस से तीखी बहस
इधर सतर्कता बरतने की जरूरत
इस बीच स्टेशन रोड से जयस्तम्भ चौक जाते समय लोक निर्माण कार्यालय के पहले सीवर लाइन की खुदाई का कार्य चल रहा है। इस कार्य से पेयजल सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना जताई जा रही है जिससे दूषित पेयजल सप्लाई लाइन के जरिए लोगों के घरों तक जा सकता है।
इधर सक्रिय हुआ ननि का अमला, बंद कराए गए लीकेज
शहर में गंदे पानी की सप्लाई न हो इसको लेकर नगर निगम का अमला हरकत में आ गया है। महापौर योगेश ताम्रकार के फिल्टर प्लांट के निरीक्षण और निर्देशों के बाद शहर में लीकेज की शिकायतों के त्वरित निराकरण की पहल शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में सोमवार को ईदगाह चौक के लीकेज के सुधार का कार्य कराया गया।
यह भी पढ़ें: भोपाल के 50 इलाकों में बुधवार को बिजली गुल, 6 घंटे तक थमेगा काम; देखें लिस्ट
प्रभात बिहार कालोनी में भी सुधार कराया गया
ईदगाह चौक की तरह ही पिछले कई दिनों से सिविल लाइन में कल्याण पेट्रोल पम्प के सामने प्रभात बिहार कालोनी में पेयजल सप्लाई लाइन में लीकेज का सुधार कराया गया।
करें उचित व्यवस्था
कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि भविष्य में सतना में भी इंदौर जैसे घटना न हो इसके लिए नाली का पानी और सीवर लाइन की गंदगी सप्लाई के पानी में न मिले इसकी उचित व्यवस्था की जाए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।