सतना जिले में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग ने ई-अटेंडेंस प्रणाली लागू कर दी है। अब चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, आउटसोर्स कर्मचारी और अतिथि शिक्षक सभी की उपस्थिति सार्थक ऐप और हमारे शिक्षक पोर्टल पर दर्ज होगी। जिले को 11 जोन में बांटकर रिपोर्टिंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। अक्टूबर से वेतन और मानदेय केवल डिजिटल उपस्थिति के आधार पर ही जारी किए जाएंगे।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
स्वास्थ्य विभाग में भी अब ऑनलाइन अटेंडेंस से ही सैलेरी बनाई जाएगी। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में पदस्थ चिकित्सकों एवं कर्मियों की आईडी सार्थक ऐप में बनाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बताया गया कि यह आदेश रीवा कमिशनर बीएस जामोद द्वारा जारी किये गए हैं।
कमिशनर द्वारा जारी आदेशों के पालन के लिए सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी द्वारा जिले को 11 भागों में बांटकर रिपोर्टिंग ऑफीसर की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि 11 जोन के 11 रिपोर्टिंग ऑफीसर ही विभाग के सभी अधिकारी कर्मी की आईडी बनाकर सैलेरी का सत्यापन करेंगे।
सीएमएचओ रहेंगे एडमिन
बताया गया कि जिले को 11 जोन में बांटा गया है, जिसमे 8 ब्लॉक, जिला अस्पताल, सीएमएचओ कार्यालय और शहरी क्षेत्र की संस्थाओं को शामिल किया गया है। सभी जोन में रिपोर्टिंग ऑफीसर बनाये जायेंगे जो आईडी से लेकर सैलेरी का कार्य देखेंगे। सीएमएचओ ने बताया कि माह अक्टूबर की पेमेंट इस बार सार्थक एप की अटेंडेंस के हिसाब से ही जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए सीएमएचओ को ही एडमिन बनाया गया है। माह के अंत में सभी स्टाफ की सैलरी का निर्धारण एडमिन द्वारा ही किया जायेगा। बताया गया कि ब्लाकों में बीएमओ और जिला अस्पताल में प्रशासक को आरओ बनाया गया है लेकिन आॅफिस एडमिन सीएमएचओ को ही बनाया गया है। बताया गया कि माह के अंत में सार्थक एप की अटेंडेंस जारी की जाएगी। आरओ द्वारा विभाग के स्टाफ की छुट्टी या अन्य अवकाश के लिए शपथ पत्र देना अनिवार्य है, अन्यथा वर्किंग डेज को ही मान्य किया जायेगा और वर्किंग डेज के हिसाब से ही सैलरी जारी की जाएगी।
आउटसोर्स के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस
बताया गया कि जिले भर में पदस्थ आउटसोर्स वर्करों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। माह के अंत में आउटसोर्स के अधिकारी द्वारा अटेंडेंस कार्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद अधिकारी कि अनुशंसा में वर्किंग डेज के हिसाब से सैलरी जारी की जाएगी।
उधर गेस्ट टीचरों के लिये भी ई-अटेंडेंस अनिवार्य
लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षकों को शत प्रतिशत ई-अटेंडेन्स हमारे शिक्षक एप के माध्यम से दर्ज करने के निर्देश जारी किये है। निर्देश में कहा गया है कि यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू होगी। जिन अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति हमारे शिक्षक एप के माध्यम से दर्ज नहीं होगी उनका मानदेय का भुगतान नहीं किया जा सकेगा। बताया गया कि बुधवार को समग्र शिक्षा अभियान के अपर परियोजना संचालक मनीषा सेंतिया ने जिला शिक्षा अधिकारी के साथ पीएमश्री स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि पीएमश्री विद्यालयों में आईसीटीइंस्ट्रक्टर, म्यूजिक टीचर, प्री-प्राइमरी अतिथि शिक्षक, स्पोर्ट्स इंस्ट्रक्टर एवं समग्र शिक्षा अंतर्गत विद्यालयों में आईसीटी इंस्ट्रक्टर, म्यूजिक टीचर एवं स्पेशल एजुकेटर को पीजीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से अतिथि शिक्षक के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन अतिथि शिक्षकों द्वारा प्रतिदिन ई-अटेंडेंस ‘हमारे शिक्षक’ पोर्टल के माध्यम से लगाई जानी है। 4 सितम्बर से दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही अतिथि शिक्षकों का मानदेय जनरेट होगा। अतिथि शिक्षक द्वारा निर्धारित समय-सीमा में उपस्थिति ऐप के माध्यम से दर्ज नहीं करने पर उस दिवस का मानदेय नहीं जारी होगा।

रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह