छतरपुर जिले की जनसुनवाई में भड़ार और भितारिया गांव के किसानों ने कलेक्टर को शिकायत दी कि प्रशासन ग्रेनाइट कंपनियों को जबरन उनकी जमीन दे रहा है। किसानों ने बताया कि वे अपनी पैतृक भूमि खेती के लिए रखना चाहते हैं। इसी जनसुनवाई में रामजानकी मंदिर का रास्ता बंद करने, और जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर ज़मीन हथियाने की घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।

हाइलाइट्स
छतरपुर, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जनपद कार्यालय लवकुशनगर में किया गया। जिला प्रशासन का यह नवाचार आमजन की सुविधा के दृष्टिगत शुरू किया गया है इसी जनसुनवाई में ग्राम भड़ार से तीन दर्जन से अधिक किसानों ने कलेक्टर को अपनी पीड़ा बताई उन्होंनो कहा कि ग्रेनाइट कंपनी अविनि परिधि व डीजी ग्रेनाइट के पक्ष में प्रशासन जबरन किसानों की भूमि अधिग्रहण कर रहा है जबकि किसान उक्त जमीन को देना नही चाहते वे पैतृक जमीन खेती करना चाहते है किसानों ने बताया कि भितारिया मौजे के खसरा नंबर 431 में 8.715 हैक्टेयर में नियम विरुद्ध तरीके से लीज स्वीकृत है इसी प्रकार भितारिया गांव से ग्रामीणों ने बताया कि रामजानकी मंदिर के पहुचने वाले रास्ते को दबंगो द्वारा बंद कर देने से ग्रामीण भगवान के दर्शन करने नही पहुच पा रहे है एक अन्य मामले में चंदला तहसील के अंतर्गत बछौन गांव के रहने वाले सौखी लाल अहिरवार का सचिव द्वारा 10 जुलाई 2007 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था उसे शासन से मिली जमीन को देवीदीन अहिरवार के नाम दर्ज कर दी गई वह आज भी जीवित होने का साक्ष्य देने कार्यालयों के चक्कर काट रहा है पीड़ित जनसुनवाई में भी पहुचा और शिकायत की।
274 आवेदनों पर हुई सुनवाई, निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जनसुनवाई में 274 शिकायती आवेदनों की सुनवाई की गई और जिला अधिकारियों को प्राप्त शिकायती आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एसडीएम राकेश शुक्ला, एसडीओपी नवीन दुबे सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में राजस्व विभाग से संबंधित 155 आवेदन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 34, शिक्षा विभाग के 27, विद्युत के 11, पुलिस विभाग के 15, वन विभाग के 10, नगरीय निकाय के 4, महिला एवं बाल विकास के 4, डब्ल्यूआरडी के 3, खाद्य, सामाजिक न्याय एवं पीएमजेएसवाई के 2-2 एवं अन्य के 1-1 शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों का अवलोकन कर कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।