सतना और मैहर में खाद वितरण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। किसान सुबह से लेकर देर रात तक लाइन में लगे रहने के बाद भी खाद नहीं पा रहे। कई महिलाएं और पुरुष भूखे-प्यासे कतार में खड़े हैं, यहां तक कि एक बोरी खाद के चक्कर में नौकरियां छूट रही हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण कर बड़ी गड़बड़ियों को उजागर किया और समितियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना हो या मैहर खाद के लिए सभी जगह मारामारी मची हुई है। कहीं किसानों को खाद के लिए रतजगा करना पड़ रहा है तो कहीं आक्रोशवश उन्हें जाम का सहारा लेना पड़ रहा है। इन सबके बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा ही है। शहर से लेकर गांव तक खाद के लिए अन्नदाता परेशान है। जहां खाद मिलने की संभावना वहीं किसान कतार में खड़ा नजर आ रहा है। एक बोरी खाद के लिए किसान को सुबह से ही लाइन लगानी पड़ रही है लेकिन खाद उसे नहीं मिल रही है। खाद वितरण की तमाम प्रशासनिक व्यवस्था के बावजूद किसानों को खाद के मामले में निराशा का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच कलेक्टर डा. सतीश कुमार एस ने खाद वितरण में की जा रही बड़ी गफलत को पकड़ा है। बताया जाता है कि जिन खाद विक्रेताओं के पास पर्याप्त खाद है उन्हें टोकन वितरण के काम में नहीं लगाया गया है बल्कि कम खाद वालों को इस काम में लगाया गया हेै। इस बात का खुलासा बुधवार को कलेक्टर द्वारा खाद वितरण केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान हुआ। इस पर कलेक्टर ने डीडीए के रवैये पर नाराजगी जताई और कहा कि सूची किस लिए है, साथ ही उन्होंने अधिक खाद उपलब्ध वाले विक्रेताओं को बुलाने के निर्देश दिए।
एक बोरी खाद के चक्कर में पति की नौकरी छूट गई
खाद के लिए पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी लाइन लगा रहीं हैं। बुधवार को कई स्थानों पर पुरुषों के साथ खाद की कतार में महिलाएं नजर आर्इं। घंटों लाइन में लगने के बावजूद खाद न मिलने से परेशान कई महिला व पुरुष कृषकों का आक्रोश फू ट पड़ा। बरा कला की सुमित्रा सिंह ने कहा कि वह सुबह पांच बजे से खाद के लिए कतार में खड़ी हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिली। पिछले दस दिनों से मेरे पति खाद के लिए लाइन लगा रहे हैं और उन्हें खाद नहीं मिल रही। इस चक्कर में प्राइवेट नौकरी करने वाले पति की नौकरी चली गई, अब एक बोरी खाद के लिए भूखों मरने की नौबत आ गई है। मैं यहां सुबह से खाद के लिए लाइन में खड़ी हंू और घर में बच्चे भूखे- प्यासे हैं।
सुबह 6 बजे से लाइन में लगे
खाद की किल्लत इस तरह है यह अभिषेक शुक्ला धवारी और रामपुर के गौरव अग्निहोत्री को देखकर समझा जा सकता है। अभिषेक और गौरव सुबह से ही खाद के लिए कतार में खड़े हो गए थे लेकिन उन्हें 2 से 3 घंटे कतार में खडेÞ रहने के बावजूद खाद नहीं मिली। किसानों ने एक एकड़ में कम से कम एक बोरी खाद दिलाने की मांग की।
स्टाक होने पर भी उर्वरक नहीं बांटने वाली समितियों को नोटिस
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अबेर, कोटर एवं रामपुर बघेलान तहसील की समितियों में खाद पहुंचने के बाद भी गत तीन दिनों से वितरण नहीं करने की शिकायत को गंभीरता से लिया है। उन्होंने उप पंजीयक सहकारिता को ऐसी सभी समितियों को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने को कहा है। कलेक्टर ने कहा कि सुनिश्चित करें कि कल तक जिन समितियों में खाद का स्टाक उपलब्ध है वे किसानों को खाद का वितरण अविलम्ब रूप से कराये।
उर्वरक वितरण केन्द्रों का निरीक्षण
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को सतना स्थित शेरगंज और सिविल लाइंस के मार्कफेड गोदाम का निरीक्षण कर किसानों को केंद्रों से खाद वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने टोकन काउंटर भी देखे तथा किसानों से बातचीत कर व्यवस्था का फीड बैक लिया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर अपर कलेक्टर विकास सिंह ने सतना जिले के उर्वरक वितरण केन्द्र और प्राइवेट विक्रय संस्थायो में किसानों को सही रेट पर सुगमता से खाद वितरण कराने तहसीलदारों की ड्यूटी भी लगाई है जिसमें संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट वितरण स्थल पर कानून और व्यवस्था भी देखेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाड़िया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कानून व्यवस्था के लिए 9 अधिकारी 18 पटवारी नियुक्त
अपर कलेक्टर सतना विकास सिंह ने सतना जिले के विभिन्न सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों के माध्यम से किये जा रहे उर्वरक वितरण कार्य के सुचारू संचालन, कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने हेतु 9 अधिकारी 18 पटवरियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।