रीवा में नई आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया जारी है। समान नाका समूह के लिए 55.44 करोड़ आरक्षित मूल्य के मुकाबले 65 करोड़ की बोली लगी, जिससे यह सबसे महंगा समूह बन गया।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये शराब दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। इसके लिये रीवा व मऊगंज जिले में कम्पोजिट शराब दुकानों के 17 ग्रुप बनाये गये हैं। अब तक 6 ग्रुपों की निष्पादन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं पांच समूह के लिये टेंडर प्रक्रिया शनिवार को की जायेगी। गुरुवार को आयोजित हुई निष्पादन प्रक्रिया ने सबको चौंका दिया है। शहर की समान नाका ग्रुप की दुकानों के लिये ठेकेदार ने आरक्षित मूल्य से 20 प्रतिशत तक अधिक बोली लगाकर टेंडर को अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को सर्वर डाउन होने की वजह से निविदा शुक्रवार को खोली गई, जिसके बाद सबके होश उड़ गये।
इस बार मध्य प्रदेश सरकार ने नई आबकारी नीति बनाई है। इसके तहत शराब दुकानों का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है, बल्कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की नीलामी राशि में 20 प्रतिशत वृद्धि कर आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है। पिछले सप्ताह से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई। जिसके तहत अब तक 6 समूहों की निष्पादन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। गुरुवार को बरौली और समान नाका शराब दुकान समूृह के लिए ही ठेकेदार मिले थे। समान नाका शराब दुकान के लिए दो ठेकेदार ने बोली लगाई थी। बंद लिफाफे में दर आई थी। जब निविदा खोली गई तो अधिकारियों के होश उड़ गए थे। समान नाका शराब समूह की आरक्षित मूल्य 55 करोड़ 44 लाख निर्धारित की गई थी। ठेकेदार ने 65 करोड़ रुपए टेंडर डाल दिया। यह ठेकेदार कोई और नहीं ट्रांसपोर्ट नगर शराब दुकान का संचालन करने वाले जितेन्द्र सिंह हैं। वहीं बरौली शराब समूह के लिए निर्धारित आरक्षित मूल्य 12.22 करोड़ था। यह समूह 14 करोड़ में राकेश मधेशिया ने ले लिया है। शेष तीन समूहों के लिए कोई भी ठेकेदार सामने नहीं आया।
इन ग्रुपों के लिये आगे नहीं आए ठेकेदार
गुरुवार को आबकारी विभाग ने रीवा व मऊगंज के पांच शराब दुकानों के टेंडर प्रक्रिया का निष्पादन कराया था। इसमें समान नाका 55.44 करोड़, बैकुंठपुर 30.48 करोड़, डभौरा 16.67 करोड़, बरौली 12.22 करोड़ एवं देवतालाब 19.30 करोड़ रुपये आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया था। इनमें से समान नाका और बरौली दुकान की टेंडर प्रक्रिया तो पूरी हो गई है। लेकिन बैकुंठपुर, डभौरा और देवतालाब के लिये ठेकेदार आगे नहीं आये हैं।
इन ग्रुपों का आज खुलेगा टेंडर
शराब दुकानों की टेंडर प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भी रीवा के चार व मऊगंज के एक ग्रुप का टेंडर खोला जायेगा। इसमें पीटीएस चौराहा, मनगवां, गढ़, चाकघाट और हनुमना शामिल हैं। बताया गया है कि पीटीएस समूह के लिये 517548279 रुपये, मनगवां समूह के लिये 289245846 रुपये, गढ़ समूह के लिये 224984132 रुपये, चाकघाट समूह के लिये 126767786 रुपये एवं हनुमना समूह के लिये 177831515 रुपये आरक्षित मूल्य निर्धारित किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।