सतना की भूमिका जैन ने यूपीएससी 2025 परीक्षा में 331वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। तीसरे प्रयास में मिली सफलता से उन्हें भारतीय राजस्व सेवा में सेवा देने का अवसर मिलेगा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मेहनत, धैर्य और मजबूत इरादों के दम पर सतना की बेटी भूमिका जैन ने वह कर दिखाया है, जिसका सपना देश के लाखों युवा देखते हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 की प्रतिष्ठित परीक्षा में भूमिका ने 331वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। इस सफलता के साथ उन्हें भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस)में सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। सतना शहर के कृष्ण नगर निवासी कपड़ा व्यवसायी मनोज जैन और सृष्टि जैन की बेटी भूमिका की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं, पूरा शहर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
तीसरे प्रयास में मारी बाजी
भूमिका ने बताया कि यूपीएससी की इस कठिन परीक्षा में यह उनका तीसरा प्रयास था। सफलता पाने के लिए उन्होंने तीन साल तक दिल्ली में रहकर कड़ी मेहनत की। पहले प्रयास में उन्होंने विषयों की बुनियादी समझ विकसित करने के लिए कोचिंग ली, लेकिन इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया।
10 घंटे प्रतिदिन की पढ़ाई
भूमिका बताती हैं कि तैयारी के दौरान वह रोजाना लगभग 10 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने हर विषय के नोट्स खुद तैयार किए और बार-बार उनका रिवीजन किया। उनका मानना है कि बहुत सारी किताबें पढ़ने से ज्यादा जरूरी है कि एक अच्छी किताब को पूरी गहराई से समझा जाए। इसके साथ ही उन्होंने नियमित रूप से पिछले वर्षों के प्रश्न- पत्र और मॉक टेस्ट हल किए, जिससे परीक्षा पैटर्न समझने में काफी मदद मिली।
युवाओं के लिए बनी प्रेरणा
भूमिका ने अपनी तरफ से यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को भी संदेश दिया है कि वह हार्ड वर्क पर फोकस करें, सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि यूपीएससी की तैयारी के पीछे उनका खुद का फोकस था, पैरेंट्स ने कभी किसी तरह का दबाव नहीं डाला। ए ग्रेड की सरकारी नौकरी में उनके परिवार में वो पहली सदस्य हैं जो राज्य प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद देश की सेवा करेंगी।
यशवर्धन ने भी किया नाम रोशन

यूपीएससी की परीक्षा में नागौद विकासखंड क्षेत्र के परसवारा निवासी यशवर्धन सिंह 212वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता का नाम नरेन्द्र सिंह परिहार एवं माता का नाम संगीता सिंह है। यशवर्धन कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजभान सिंह राज के भांजे हैं।
दर्शना ने दूसरे प्रयास में मारी बाजी, हासिल की 383वीं रैंक

सतना विराट नगर निवासी दर्शना सिंह बघेल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 383वीं रैंक हासिल की है। इनके पिता अरुण सिंह बघेल सेवा सहकारी बैंंक के उपाध्यक्ष रह चुके हैं जबकि माता सीमा सिंह बघेल जनकपुर में पार्षद हैं। सोशल मीडिया में एक्टिव और परिवार को भी पूरी तरह से साथ लेकर चलने वाली दर्शना सिंह ने अपने दूसरे प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास की है। दर्शना के भाई प्रियम के मुताबिक आईआईटी कानपुर से पास आउट उनकी छोटी बहन दर्शना ने अपने दूसरे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि दर्शना ने अपनी पढ़ाई का एक चार्ट बना रखा था और उसका पालन करते हुए आज वह इस मुकाम तक पहुंची हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।