सतना जिले के मैहर में खाद संकट गहराने से नाराज़ किसानों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर तोड़फोड़ की। प्रशासन के दावों के बावजूद यूरिया व डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान, खरीफ सीजन प्रभावित।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
खाद संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हालात यह है कि खाद के लिए कहीं किसान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तो कहीं तोड़फोड़ हो रही है। मंगलवार को खाद न मिलने से परेशान किसानों ने मैहर एसडीएम कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गुस्साए किसानों ने कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ की, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच सतना जिला प्रशासन ने दावा किया है कि जिले की 34 समितियों में 441.18 मिट्रिक टन खाद किसानों को परमिट में वितरण के लिए उपलब्ध है जिसका वितरण बुधवार को सुबह 8 बजे संंबंधित समितियों में किया जाएगा। यह अलग बात है कि किसानों को बुधवार को यूरिया नहीं मिलेगी।
धक्का-मुक्की से कार्यालय का कांच टूटा
आक्रोशित किसानों ने मैहर एसडीएम कार्यालय के भीतर घुसकर हंगामा किया। इस दौरान धक्का-मुक्की में कार्यालय का कांच टूट गया। अचानक हुई तोड़फोड़ से अफसर-कर्मचारी और मौजूद लोग सहम गए और घटना के बाद मौके पर तत्काल सीएसपी, अपर कलेक्टर सहित कई जिम्मेदार पहुंचे।
पुलिस का दखल महिलाओं से पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही मैहर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर कई लोगों से पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद महिलाओं से भी पूछताछ की गई।
किसानों का गुस्सा फूटा
जानकारी के अनुसार, कई दिनों से क्षेत्र के विभिन्न सहकारी समितियों और केंद्रों पर खाद उपलब्ध नहीं होने से किसान परेशान थे। बार-बार प्रशासन को शिकायत करने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान बड़ी संख्या में मैहर एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।
खाद संकट बना बड़ी समस्या
गौरतलब है कि इस समय खरीफ फसलों की बोवनी का अहम दौर चल रहा है। ऐसे में यूरिया व डीएपी खाद की मांग अधिक है, लेकिन केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक नहीं मिलने से किसान बेहाल हैं। बार-बार केंद्रों के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पा रही है। यही कारण है कि किसानों का गुस्सा प्रशासन पर फूट पड़ा ,और किसानों द्वारा अपना दुख जाहिर किया जा रहा है।
खाद वितरण की समस्या को लेकर कुछ लोग एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बनी और कार्यालय का कांच टूट गया। मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शैलेन्द्र सिंह, एडीएम मैहर

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।