×

फिल्म ‘हक’ विवाद पर हिंदू उत्सव समिति का बयान: समाज की सच्चाई दिखाती है यह कहानी

इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ को लेकर जारी विवाद के बीच हिंदू उत्सव समिति ने किया समर्थन। समिति का कहना है कि यह फिल्म समाज के सामने तीन तलाक और शाहबानो प्रकरण की सच्चाई उजागर करती है।

By: Ajay Tiwari

Nov 08, 20254:36 PM

view37

view0

फिल्म ‘हक’ विवाद पर हिंदू उत्सव समिति का बयान: समाज की सच्चाई दिखाती है यह कहानी

एंटरटेंमेंट डेस्क, स्टार समाचार वेब

इमरान हाशमी और यामी गौतम की नई फिल्म ‘हक’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब हिंदू उत्सव समिति भी फिल्म के समर्थन में सामने आई है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि यह फिल्म समाज के सामने एक सच्चाई को उजागर करती है। इसमें शाहबानो प्रकरण के जरिए दिखाया गया है कि कैसे तीन तलाक की परंपरा ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को प्रभावित किया।

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि “फिल्म ‘हक’ में शाहबानो केस को जिस रूप में प्रस्तुत किया गया है, वह ऐतिहासिक सच्चाई पर आधारित है। उस समय राजीव गांधी सरकार ने संसद में विधेयक लाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलट दिया था। फिल्म यह दिखाती है कि तीन तलाक जैसी प्रथा ने महिलाओं को मानसिक और सामाजिक रूप से कितना कष्ट दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच मुस्लिम महिलाओं से अपील करते हैं कि वे इस फिल्म को अवश्य देखें, ताकि वे समझ सकें कि किस प्रकार तीन तलाक और हलाला जैसी प्रक्रियाएं महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती रही हैं।

तिवारी के अनुसार, यह फिल्म केवल मुस्लिम महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि हिंदू समाज के लिए भी एक संदेश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि “सनातन धर्म में विवाह सात जन्मों का बंधन माना गया है, जबकि फिल्म में दिखाया गया है कि कुछ परंपराओं में स्त्री को मात्र भोग की वस्तु समझा गया।”

कोर्ट ने नहीं रोकी फिल्म की रिलीज

फिल्म ‘हक’ को लेकर शाहबानो बेगम की बेटी सिद्दीका बेगम खान ने इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रिलीज रोकने की मांग की थी। हालांकि, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने यह याचिका खारिज करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति की निजता और प्रतिष्ठा का अधिकार उसकी मृत्यु के साथ समाप्त हो जाता है।
जस्टिस प्रणय वर्मा ने अपने आदेश में कहा कि “जब व्यक्ति जीवित नहीं रहता तो उसकी प्राइवेसी और प्रतिष्ठा का अधिकार भी समाप्त हो जाता है।” इसके साथ ही कोर्ट ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

फिल्म निर्माता का बयान

फिल्म के निर्माताओं जंगली पिक्चर्स की ओर से अधिवक्ता अजय बागड़िया और ऋतिक गुप्ता ने कोर्ट में बताया कि ‘हक’ कोई बायोपिक नहीं, बल्कि यह अंग्रेजी किताब ‘बानोः भारत की बेटी’ से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी है। उनका कहना है कि फिल्म का उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।

शाहबानो केस और फिल्म ‘हक’ का संबंध

फिल्म ‘हक’ की कहानी 1985 के प्रसिद्ध शाहबानो केस से प्रेरित है। यह वही प्रकरण था जिसने तत्कालीन राजीव गांधी सरकार को धार्मिक दबाव में आकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटने और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक लाने पर मजबूर कर दिया था।
इस घटना ने भारतीय राजनीति में बड़े बदलाव की नींव रखी, जिसके बाद राम मंदिर आंदोलन जैसी घटनाएं भी सामने आईं।

फिल्म रिव्यू – ‘हक’ कैसी है यह मूवी?

फिल्म ‘हक’ के निर्माता शुरू से ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि यह जिग्ना वोरा की किताब ‘बानो भारत की बेटी’ से प्रेरित एक फिक्शनल अडेप्टेशन है। निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने इस संवेदनशील विषय को बेहद संतुलित ढंग से पेश किया है। फिल्म में धर्म, समाज और कानून के बीच महिला के अधिकारों की जंग को भावनात्मक रूप से दिखाया गया है। फिल्म यह एहसास कराती है कि यह कहानी सिर्फ एक महिला की नहीं, बल्कि उस संघर्ष की प्रतीक है जो पीढ़ियों से महिलाएं झेलती आ रही हैं

COMMENTS (0)

RELATED POST

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणवीर सिंह ने तोड़ा बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड, मिली ऐतिहासिक ओपनिंग

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रणवीर सिंह ने तोड़ा बॉर्डर 2 का रिकॉर्ड, मिली ऐतिहासिक ओपनिंग

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।

Loading...

Mar 19, 20263:41 PM

सरके चुनर पर... नोरा फतेही, संजय दत्त समेत पांच को महिला आयोग का समन 

सरके चुनर पर... नोरा फतेही, संजय दत्त समेत पांच को महिला आयोग का समन 

अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देशभर में अश्लील गाने पर मचे बवाल के बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सरके चुनर तेरी सरके गाने में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है।

Loading...

Mar 19, 202610:54 AM

धुरंधर 2 नया गाना 'मैं और तू' रिलीज: रणवीर सिंह का एक्शन अवतार और आदित्य धर का निर्देशन

धुरंधर 2 नया गाना 'मैं और तू' रिलीज: रणवीर सिंह का एक्शन अवतार और आदित्य धर का निर्देशन

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का नया गाना 'मैं और तू' आउट हो गया है। रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर इस फिल्म के गाने ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही

Loading...

Mar 18, 20263:58 PM

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी' यूट्यूब से हटा, अश्लीलता के आरोप में NHRC का एक्शन

नोरा फतेही और संजय दत्त का गाना 'सरके चुनर तेरी' यूट्यूब से हटा, अश्लीलता के आरोप में NHRC का एक्शन

Nora Fatehi-Sanjay Dutt Song Controversy: अश्लीलता और विवाद के चलते यूट्यूब से हटा 'सरके चुनर तेरी' का हिंदी वर्जन। NHRC के नोटिस के बाद हुई बड़ी कार्रवाई। पढ़ें पूरी खबर।

Loading...

Mar 17, 20264:43 PM

सलमान की ‘गलवान’ का बदला नाम... अब मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस

सलमान की ‘गलवान’ का बदला नाम... अब मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मच-अवेटेड फिल्म बैटल आफ गलवान का नाम बदल गया है। सलमान की फिल्म अब मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस के नाम से सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने आफिशियली फिल्म का नया नाम अनाउंस कर दिया है।

Loading...

Mar 16, 20262:49 PM