जानें 1 अगस्त 2025 को भारत में सोने-चांदी का ताजा भाव। अमेरिकी टैरिफ के बाद 24 कैरेट सोने, 22 कैरेट सोने और चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव। गोल्ड रेट, सिल्वर प्राइस और लेटेस्ट अपडेट यहाँ देखें।
By: Ajay Tiwari
Aug 01, 202510:55 AM
36
0

स्टार समाचार वेब. बिजनेस
Gold and Silver Price Today in India: 1 August 2025: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से कीमतों में उतार-चढ़ाव और बढ़ गया है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 98,534 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं, चांदी की कीमत घटकर 1,09,950 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
आज के सोने और चांदी के भाव (1 अगस्त 2025):
| शुद्धता | सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) |
| सोना 24 कैरेट | 98,534 रुपये |
| सोना 23 कैरेट | 98,139 रुपये |
| सोना 22 कैरेट | 90,257 रुपये |
| सोना 18 कैरेट | 73,901 रुपये |
| सोना 14 कैरेट | 57,642 रुपये |
| चांदी (999) | 1,09,950 रुपये प्रति किलो |
गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 98,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दिल्ली में, 99.5% शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 97,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी की कीमतों में 2,000 रुपये की गिरावट आई और यह 1,12,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी।
Bhopal में आज सोने की कीमत (1st August, 2025)
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

2
0
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के तीसरे कारोबारी सेशन बुधवार के कारोबारी दिन की शुरुआत फ्लैट रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स लाल निशान और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। हालांकि, शुरुआती कारोबार में ही बीएसई हरे निशान पर कारोबार करने लगा।
By: Arvind Mishra
Dec 10, 202511:13 AM

4
0
बेन एंड कंपनी और Grow की संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार, 2035 तक म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का AUM ₹300 लाख करोड़ से अधिक हो जाएगा। जानें कैसे खुदरा निवेशक और डिजिटल पहुंच इस ग्रोथ को प्रेरित करेंगे।
By: Ajay Tiwari
Dec 09, 20254:33 PM

4
0
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।
By: Arvind Mishra
Dec 09, 202511:22 AM

4
0
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक ने भारत में अपनी सेवाएं और कीमतें लाइव कर दी हैं। ₹36,000 हार्डवेयर शुल्क के साथ ₹8,600 मासिक प्लान में मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी।
By: Ajay Tiwari
Dec 08, 20253:46 PM

6
0
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी सेशन सोमवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए।
By: Arvind Mishra
Dec 08, 202512:03 PM
