राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने भोपाल में SSB अकादमी के प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स से भेंट की। उन्होंने सुरक्षा चुनौतियों और 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के विजन पर जोर दिया।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सशस्त्र सीमा बल (SSB) अकादमी का प्रशिक्षण केवल अधिकारियों का निर्माण नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार, संवेदनशील और सजग राष्ट्र-प्रहरी तैयार करने का मिशन है। गुरुवार को भोपाल स्थित लोकभवन में SSB अकादमी के प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट्स से सौजन्य भेंट के दौरान उन्होंने यह विचार साझा किए।
राज्यपाल ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षुओं को एक-दूसरे की संस्कृति और विशेषताओं को समझने का अवसर देता है, जिससे "विविधता में एकता" की भावना प्रबल होती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से आग्रह किया कि वे अपनी सांस्कृतिक समझ और अकादमी से प्राप्त निर्देशों का उपयोग कर “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” के लक्ष्य को साकार करें।
वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य पर चर्चा करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश के सामने नक्सलवाद, तस्करी, साइबर अपराध और आंतरिक सुरक्षा जैसी कई चुनौतियां हैं। उन्होंने अधिकारियों को सुझाव दिया कि सीमा सुरक्षा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करें। शारीरिक और मानसिक सक्रियता के नए मानक स्थापित करें। राष्ट्र-विरोधी तत्वों पर कठोरता से नियंत्रण सुनिश्चित करें।
राज्यपाल ने प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी वर्दी केवल एक पहचान नहीं, बल्कि राष्ट्र के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब बल के जवान सीमाओं पर तैनात होते हैं, तभी देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान एसएसबी अकादमी भोपाल के निदेशक श्री बी.एस. जायसवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी और राज्यपाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रशिक्षु उपस्थित थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 21 साल के लंबे इंतजार के बाद 25 सितंबर को बड़े तामझाम के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत की गई। भेल दशहरा मैदान से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिन 351 आधुनिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, उनकी जमीनी हकीकत 24 घंटे के भीतर ही बेनकाब हो गई।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी राज्य आपातकालीन सेवा डायल-112 के आधिकारिक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजी गई थी।
सूने आंगनों में खिलखिलाहट की गूंज और तरसती बांहों को आखिरकार एक अधूरा-सा सुकून मिल गया। मध्य प्रदेश में ममता का दायरा और परिवारों का दिल इस कदर बढ़ा है कि बीते पांच वर्षों के सभी रिकॉर्ड पीछे छूट गए। लगातार दूसरे साल यह साबित हुआ है कि समाज की सोच में एक मानवीय बदलाव आ रहा है।
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।