भोपाल के अशोका गार्डन में शनिवार सुबह शादाब गेट गिरोह ने लल्लू रईस के घर पर हमला कर फायरिंग की। हमले में इमरान घायल हो गया। आरोपियों ने हमीदिया अस्पताल में भी गोलियां चलाईं। जानें पूरी रंजिश।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शनिवार तड़के गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल उठी। शहर के दो बड़े थाना क्षेत्रों—अशोका गार्डन और कोहेफिजा—में वर्चस्व और पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गैंगवार छिड़ गया। कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर शादाब गेट और उसके गिरोह के करीब 8 से 10 बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस हमले में लल्लू रईस का बेटा इमरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे लल्लू रईस का बेटा इमरान जब अपने घर लौट रहा था, तभी शादाब गेट, शावर, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज समेत अन्य आरोपियों ने उसका पीछा शुरू किया। इमरान जैसे ही शंकर गार्डन (अशोका गार्डन) स्थित अपने घर के पास पहुँचा, बदमाशों ने पीछे से फायरिंग शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए इमरान घर के अंदर भागा और दरवाजा बंद किया, लेकिन इसी बीच एक गोली उसके पैर को छूती हुई निकल गई। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर भागते हुए युवक पर फायर करते नजर आ रहे हैं।
हैरानी की बात यह रही कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने अस्पताल परिसर को भी नहीं बख्शा। घायल इमरान को जब इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, तो आरोपी वहां भी जा धमके। लल्लू रईस का आरोप है कि बदमाशों ने अस्पताल परिसर में दोबारा फायरिंग की, जिससे वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। गोलियां अस्पताल की खिड़की और दीवार पर जाकर लगीं। लल्लू रईस ने दावा किया कि उसे निशाना बनाकर भी गोलियां चलाई गईं, लेकिन वह बाल-बाल बच गया।

इस खूनी संघर्ष के पीछे दो मुख्य कारण सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले इमरान ने शादाब गेट के भाई पर हमला किया था, जिसमें उसकी उंगलियां कट गई थीं। आरोपी इसी का बदला लेना चाहते थे। लल्लू रईस के अनुसार, शादाब गेट और उसके साथी शहर में जुआ और सट्टे का अवैध कारोबार करते हैं। लल्लू उनके काले कारनामों के वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपता है, जिससे उनके धंधे बंद हो जाते हैं। इसी मुखबिरी से चिढ़कर आरोपी उसकी हत्या करना चाहते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अनिल बाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल और हमीदिया अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।