शहडोल के मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा की गई गुंडागर्दी से नगर में सनसनी फैल गई है। एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ मारपीट, अगवा कर सुनसान जगह पर पीटना और सीसीटीवी सबूतों के बावजूद पुलिस की निष्क्रियता ने आम जनता में भय का माहौल बना दिया है। नगर में लगातार हो रहे अपराध और पुलिस की असफलता सवाल खड़े कर रही है।

हाईलाइट्स
शहडोल, स्टार समाचार वेब
शहर में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण स्थानीय पुलिस का सूचना तंत्र माना जा रहा है। आपराधिक घटनाओं पर पुलिस के सभी तंत्र फेल साबित होते दिख रहे हैं। नगर में आए दिन गुंडागर्दी मारपीट चोरी, लूट की वारदातें हो रही है। किन्तु पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही जिसके चलते अपराधी बेलगाम है।
मेडिकल कॉलेज के छात्रों की गुंडागर्दी आई सामने
नगर के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास में छात्रों की गुंडागर्दी सोमवार की रात 10 बजे लगभग देखने को मिली। बताया गया है कि मेडिकल कॉलेज मार्ग में श्रीराम रेस्टोरेंट एवं भोजनालय स्थित है जहां पर मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एक जुट होकर होटल संचालक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया, जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। बताया गया कि पीड़ित नंदू नागर युवक मेडिकल स्टूडेंट को हॉस्टल में खाना पहुंचाने का भी कार्य करता है। पीड़ित युवक नंदू ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र अजय नामुख ने रेस्टोरेंट से खाना मंगा कर एक महीने तक खाया, जब रेस्टोरेंट संचालक नंदू ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर उससे पैसे की मांग की तो वह भड़क गया और उसने रेस्टोरेंट संचालक के साथ व्हाट्सएप पर ही गाली गलौज करते हुए अपने साथियों को लेकर रेस्टोरेंट पहुंच गया। इस दौरान रेस्टोरेंट के अंदर आरोपी अजय और उसके अन्य साथी जो दर्जनों की संख्या में थे, रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर तोड़फोड़ मचाई और काउंटर पलटा कर संचालक के साथ जमकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। तभी एक युवक की नजर रेस्टोरेंट के अंदर लगे कैमरे पर पड़ी तो आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक को वहां से अगवा कर अपने साथ सुनसान जगह पर ले जा कर बुरी तरीके से मारपीट की है।
बस स्टैंड में हुई मारपीट
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में दो पक्षों के युवकों में किसी बात को लेकर मुख्य मार्ग पर मारपीट हो गई, जहां एक युवक लहूलुहान हो गया। लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़ा कर दिया है। ज्ञात हो कि बस स्टैंड में ही विगत एक माह पूर्व हुए एक विवाद में पुलिस को जानकारी दी गई तो हद तो तब हो गई जब बदमाशों को पकड़ने के बजाय पुलिस शिकायतकर्ता के साथ ही अभद्रता करते हुए बंद करने की धमकी तक दे डाली। ऐसे मामलों में जब तक पुलिस कोई कार्रवाई करती तब तक बदमाश आसानी से निकलने में सफल रहते है, जिससे उनके हौसले बुलंद रहते है। स्थिति चाहे जो हो लेकिन घटनाओं पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
खुलेआम घूम रहे फरार आरोपी
वैसे तो आम नागरिक जो भी कुछ भी कार्य के लिए थाने जाता है और कार्य पर उसे संतुष्टि नहीं मिलती है तो वह पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाता है। कई बार तो आरोप पैसे के लेनदेन के भी लगतें है, लगे भी क्यों न क्योंकि खाकी के हाथ लंबे होते है। जानकारों की माने तो कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विगत दिनों कुछ दबंग बदमाशों द्वारा वन विभाग के एक कर्मचारी से गाली गलौच कर धक्का मुक्की देते हुए पकड़ी गाड़ी को दिनदहाड़े छुड़ाकर ले गए। जिस पर पुलिस ने वनपरिक्षेत्र अधिकारी के शिकायत पर दबंगों पर मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन दबंगों को पकड़ने में अब पशीना छूट रहा है। अब तक आरोपी नहीं पकड़े गए।
पीड़ित का बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
भूपेंद्रमणि पांडेय, थाना प्रभारी, सोहागपुर

मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह