×

मप्र सरकार के फैसले से गदगद राज्य कर्मचारी संघ, सीएम का किया अभिनंदन, मोहन बोले- प्रदेश कर्मचारी सच्चे कर्मयोगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के लिए सुव्यवस्था स्थापित करना राज्य सरकार का उद्देश्य है। इस मंशा का सफल क्रियान्वयन सरकार के कर्मचारियों पर निर्भर करता है, इस दृष्टि से प्रदेश के कर्मचारी सच्चे कर्म योगी हैं।

By: Star News

May 18, 20259:42 PM

view18

view0

मप्र सरकार के फैसले से गदगद राज्य कर्मचारी संघ, सीएम का किया अभिनंदन, मोहन बोले- प्रदेश कर्मचारी सच्चे कर्मयोगी

भोपाल। कर्मचारियों के हित में लिए गए फैसले से गदगद राज्य कर्मचारी संघ ने रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान किया। कार्यक्रम रवीन्द्र भवन में आयोजित किया गया।    कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को वृहद आकार की मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही संघ के सदस्यों ने अंगवस्त्र शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भी सीएम ने भेंट किया।  इस अवसर पर विधायक भगवानदास सबनानी, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव तथा महामंत्री  जितेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आम आदमी के जीवन को सुगम बनाने के लिए सुव्यवस्था स्थापित करना राज्य सरकार का उद्देश्य है। इस मंशा का सफल क्रियान्वयन सरकार के कर्मचारियों पर निर्भर करता है, इस दृष्टि से प्रदेश के कर्मचारी सच्चे कर्म योगी हैं। कर्मचारियों के परिश्रम और समर्पण से ही जनकल्याण और विकास के पथ पर हमारा प्रदेश अग्रसर है। कर्मचारियों की कर्तव्य निष्ठा से जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्य में शामिल हुआ है। प्रदेश के कर्मचारी सरकार और जनता के बीच नल और नील की तरह सेतु बनाने का कार्य कर रहे हैं। 

प्रदेश की डबल इंजन सरकार केन्द्र का कर रही अनुसरण
सीएम डॉ. यादव ने कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्रदान करने की मांग स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने केंद्र सरकार का अनुसरण करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही 9 वर्षों से लंबित हाउस रेंट अलाउंस की मांग को भी पूरा किया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों- कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुविधा को देखते हुए प्रदेश में स्थानांतरण नीति का क्रियान्वयन किया गया है।

क्रमबद्ध किया जा रहा समस्याओं का निराकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के समाधान का वादा किया था। क्रमबद्ध रूप से सभी समस्याओं का निराकरण किया गया है। रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विशेष अभियान संचालित हैं। पुलिस में सभी पद भरे गए हैं। इसके साथ ही सभी जिलों में बैंड की पुलिस बैंड की स्वीकृति प्रदान की गई है। रिक्त हुए पदों को प्रतिवर्ष लोक सेवा आयोग की परीक्षा आयोजित कर भरने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। शासकीय कर्मचारियों की सुविधा के लिए शासकीय आवास की व्यवस्था प्राथमिकता पर की जा रही है। प्रदेश में लोक परिवहन के लिए बस सेवा भी आरंभ होने जा रही है

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सीएम ने की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि न्यू मार्केट में बने 3000 नवीन आवासों का लोकार्पण कर कर्मचारियों को आवंटित किया गया। यह कर्मचारियों के जीवन को अधिक आरामदायक बनाने का एक प्रयास है। इसी प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बीमा कवर का लाभ देने की स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर स्वास्थ्य बीमा का सुरक्षा कवच अधिकांश देशवासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य बीमा संबंधी मांग स्वीकृत करने की घोषणा भी की।

प्रदेश में रोजगार के अवसरों में हो रही वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो रही है। राज्य सरकार रोजगार परक उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को भी 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा निर्धारित चारों श्रेणियों, युवा- महिला- किसान- गरीब की बेहतरी के लिए प्रदेश में अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में बिजली, पानी, सड़क और अधोसंरचना की स्थिति कई राज्यों से बेहतर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभिनंदन के लिए कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि सरकार और कर्मचारी प्रदेशवासियों के जीवन की बेहतरी के लिए एक टीम की तरह लगातार काम करते रहेंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

जबलपुर स्टेशन पर समोसे के बदले वेंडर ने उतरवाई यात्री की घड़ी: वीडियो वायरल होने के बाद वेंडर गिरफ्तार, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

2

0

जबलपुर स्टेशन पर समोसे के बदले वेंडर ने उतरवाई यात्री की घड़ी: वीडियो वायरल होने के बाद वेंडर गिरफ्तार, लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक रेलवे वेंडर की अनुचित हरकत के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Loading...

Oct 19, 2025just now

गोवर्धन पूजा से आत्मनिर्भर भारत उत्सव तक: CM डॉ. यादव ने त्यौहारों के लिए दिए निर्देश

3

0

गोवर्धन पूजा से आत्मनिर्भर भारत उत्सव तक: CM डॉ. यादव ने त्यौहारों के लिए दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी त्यौहारों को प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक विरासत को सहेजने के भाव से मनाने का आह्वान किया।

Loading...

Oct 19, 2025just now

खुलासा... बिना टेस्टिंग के ही सिरप बाजार में पहुंचा 

2

0

खुलासा... बिना टेस्टिंग के ही सिरप बाजार में पहुंचा 

मध्यप्रदेश में 26 और राजस्थान चार बच्चों का काल बना सिरप को लेकर बड़े-बडे और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। वहीं तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी माहेश्वरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

Loading...

Oct 19, 202510 minutes ago

लव जिहाद... प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- लड़की बात न माने तो टांगें तोड़ दो

2

0

लव जिहाद... प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- लड़की बात न माने तो टांगें तोड़ दो

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पूर्व सांसद और भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिह ठाकुर अपने काम से ज्यादा बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। इस बार उन्होंने लव जिहाद पर ऐसा बयान दिया है, जिसने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति गरमा दी है।

Loading...

Oct 19, 20251 hour ago

दिवाली पर करोड़ों के नोटों और गहनों से सजा महालक्ष्मी का दरबार

2

0

दिवाली पर करोड़ों के नोटों और गहनों से सजा महालक्ष्मी का दरबार

दीपोत्सव पर इस बार शहर के माणकचौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर के साथ पहली बार कालिका माता मंदिर क्षेत्र स्थित श्री महालक्ष्मीनारायण मंदिर में धनलक्ष्मी से आकर्षक सजावट की गई है। सजावट में भक्तों द्वारा दी गई एक, दो, पांच 10, 20, 50, 100, 200, 5000 रुपए के नोटों की गड्डियों का उपयोग किया गया है।

Loading...

Oct 19, 20252 hours ago