आयकर विभाग ने MP और छत्तीसगढ़ में 13 जगहों पर छापे मारकर फर्जी रिफंड और टैक्स चोरी रैकेट का पर्दाफाश किया। इंदौर, जबलपुर, रीवा में CA, LIC एजेंटों पर कार्रवाई। जानें कैसे होता था टैक्स घोटाला।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
आयकर विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक साथ 13 स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की। इनमें नौ जगहों पर छापे मारे गए, जबकि चार स्थानों पर सर्वे किया गया। यह कार्रवाई देशव्यापी छापेमारी अभियान का हिस्सा है।
मध्य प्रदेश में इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन और रतलाम में आयकर विभाग की टीमों ने कार्रवाई की। छत्तीसगढ़ में भी मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी सहित कुछ स्थानों पर सर्वे और छापेमारी की गई।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कंप्यूटर ऑपरेटरों, LIC एजेंटों और अन्य आयकर रिटर्न भरने वाले पेशेवरों के खिलाफ की गई है। ये लोग फर्जी तरीके से आयकर रिफंड क्लेम कर रहे थे। टीडीएस कटने के बाद, वे आयकरदाताओं की आय को गलत तरीके से कम दिखाते थे, जिससे उन्हें अनाधिकृत रिफंड मिल जाता था। इस पूरे खेल में, रिटर्न भरने वाले पेशेवर रिफंड की राशि का 10 से 25 प्रतिशत तक कमीशन लेते थे।
इंदौर के पुखराज कॉर्पोरेट टावर स्थित एस. लड्डा एंड एसोसिएट्स पर जांच की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि राजनीतिक पार्टियों के चंदे की फर्जी रसीदें, मेडिकल के जाली बिल, ट्यूशन फीस और निवेश के फर्जी दस्तावेज-रसीदें बनाकर टैक्स चोरी को अंजाम दिया जा रहा था। यह भी खुलासा हुआ है कि निजी कंपनियों में उच्च वेतन पाने वाले कर्मचारियों को टैक्स बचाने और रिफंड दिलाने का लालच देकर उनके इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किए जाते थे, जिनमें ये फर्जी रसीदें संलग्न की जाती थीं। हैरानी की बात यह है कि गुमनाम राजनीतिक दल, जो चुनाव भी नहीं लड़ते, उनके नाम पर दान की रसीदें खुद सीए और पेशेवर तैयार करते थे।
जबलपुर में आयकर विभाग की टीमों ने दो चार्टर्ड अकाउंटेंट और एक सराफा कारोबारी के यहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। यहां LIC के बड़े एजेंटों और टैक्स रिटर्न फाइल करने वाली फर्मों (टैक्स प्रैक्टिशनर) पर भी छापे मारे गए।
वहीं, रीवा में टैक्स कंसल्टेंट वेदप्रकाश मिश्रा के विंध्य विहार कॉलोनी स्थित घर और उनके न्यायालय स्थित दफ्तर में आयकर विभाग की 12 सदस्यीय टीम पहुंची।
यह कार्रवाई टैक्स चोरी के इस बड़े नेटवर्क को बेनकाब करने के उद्देश्य से की गई है, जिसमें कई पेशेवर शामिल बताए जा रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।