इंडिगो के परिचालन संकट के बाद DGCA ने 4 फ्लाइट इंस्पेक्टरों को निलंबित कर जाँच तेज की। मार्केट कैप ₹21,000 करोड़ घटा। इंडिगो ने 3-5 दिसंबर के प्रभावित यात्रियों को ₹10,000 का अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर देने की घोषणा की।

भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों अपने इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रही है। रोजाना लगभग 2300 उड़ानें संचालित करने वाली और घरेलू बाजार में 60% से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इस एयरलाइन का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) मौजूदा संकट के कारण करीब ₹21,000 करोड़ तक घट गया है। परिचालन में उपजे इस संकट के 11वें दिन, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए चार फ्लाइट इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है।
DGCA ने यह कार्रवाई ऐसे समय में की है जब गुरुवार को इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स दूसरी बार DGCA के समक्ष पेश हुए थे। निलंबन के साथ ही DGCA ने इंडिगो संकट के कारणों की पहचान के लिए अपनी जाँच तेज कर दी है।
जाँच समिति: जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय ब्रह्माने, डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, वरिष्ठ एफओआई कपिल मंगलीक और एफओआई लोकेश रामपाल सहित वरिष्ठ अधिकारी एयरलाइन के मुख्यालय पर तैनात हैं और संचालन की निगरानी कर रहे हैं।
जाँच के मुख्य बिंदु: समिति मानव संसाधन योजना, अस्थिर रोस्टर सिस्टम और 1 नवंबर से लागू हुए पायलटों के नए ड्यूटी पीरियड और रेस्ट नियमों के पालन की गहन समीक्षा करेगी। DGCA ने स्पष्ट किया है कि एयरलाइन संचालन में खामियों की जड़ तक पहुंचने के लिए सभी पहलुओं की जाँच की जाएगी।
उड़ानें रद्द: संकट की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि शुक्रवार को भी इंडिगो ने बंगलूरू एयरपोर्ट से 54 उड़ानें रद्द कीं (31 आगमन और 23 प्रस्थान), जबकि इससे पहले गुरुवार को दिल्ली और बंगलूरू से 200 से अधिक उड़ानें रद्द हो चुकी थीं।
गुरुवार को इंडिगो ने हालिया संकट से प्रभावित हुए यात्रियों के लिए रिफंड के बाद अब अतिरिक्त मुआवजे की घोषणा की है।
मुआवजे की पेशकश: इंडिगो ने कहा कि 3, 4 और 5 दिसंबर को यात्रा करने वाले जिन यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर रुकना पड़ा या जो जबरदस्त भीड़ से प्रभावित हुए, उन्हें ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर मुहैया कराए जाएंगे।
वाउचर उपयोग: ये ट्रैवल वाउचर अगले 12 महीने में इंडिगो की किसी भी यात्रा में इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
रिफंड प्रक्रिया: ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदने वाले यात्रियों के रिफंड की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों की पूरी जानकारी सिस्टम में नहीं है, उन्हें सहायता के लिए customer.experience@goindigo.in पर संपर्क करने को कहा गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।