इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी संजय दुबे के बेटे राजा को 30 घंटे अवैधानिक रूप से थाने में बैठाने और हथकड़ी लगाने पर हाईकोर्ट ने पुलिस पर सख्त टिप्पणी की। कोर्ट ने टीआई व स्टाफ पर विभागीय जांच और आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में रियल एस्टेट कारोबारी संजय दुबे की गिरफ्तारी के बजाय उनके इंजीनियर बेटे राजा को 30 घंटे तक थाने में बैठाए रखने पर गुरुवार को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने कड़ी टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा—“हथकड़ी तो लगा दी, बेड़ियां भी पहना देते।” अदालत ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया कि जिम्मेदार टीआई और संबंधित पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। इस संबंध में रिपोर्ट दो हफ्ते में कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए।
याचिका राजा दुबे की ओर से वकील नीरज सोनी ने बंदी प्रत्यक्षीकरण के रूप में दायर की थी। सुनवाई जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस बी.के. द्विवेदी की डिवीजन बेंच में हुई। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने चंदन नगर थाना प्रभारी इंद्रमणि पटेल को 30 घंटे का CCTV फुटेज प्रस्तुत करने को कहा था। शुरू में कठिनाई बताने के बाद टीआई ने फुटेज पेन ड्राइव में जमा किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि थाने में भीड़ रहती है, इसलिए युवक के भागने की आशंका को देखते हुए हथकड़ी लगाई गई थी। इस पर अदालत ने कहा कि यदि ऐसी चिंता थी तो पैरों में बेड़ियां क्यों नहीं डाल दीं।
हाईकोर्ट ने 30 घंटे की अवैधानिक हिरासत पर पुलिस को फटकार लगाई।
कोर्ट ने टीआई और स्टाफ पर विभागीय जांच व आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
CCTV फुटेज में राजा दुबे के हाथों में हथकड़ी और थाने में लगातार उपस्थिति की पुष्टि हुई।
पुलिस ने कारोबारी संजय दुबे की तलाश के दबाव में उनके बेटे को हिरासत में लिया था।
कोर्ट ने टिप्पणी की कि वीडियो फुटेज और टीआई के बयान से स्पष्ट है कि युवक को 26–27 नवंबर के दौरान 30 घंटे थाने में बैठाकर उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। अदालत ने कहा कि टीआई यह भी स्वीकार नहीं कर पाए कि युवक को ‘होल्ड’ किया था या नहीं, जबकि फुटेज में उसकी हथकड़ी और निरंतर मौजूदगी दोनों स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक नाबालिग लड़की ने रियल एस्टेट कारोबारी संजय दुबे पर शारीरिक शोषण और गर्भवती करने का आरोप लगाया। 12 नवंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ। जब पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी तो 26 नवंबर को उनके बेटे राजा दुबे को कथित तौर पर क्राइम ब्रांच बताकर हिरासत में ले लिया गया। राजा को 27 नवंबर की रात तक थाने में रखा गया और इस दौरान हथकड़ी लगाकर अपमानित किए जाने के भी आरोप हैं।
परिवार ने फोटो और वीडियो सबूत इकट्ठा कर हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत की। कोर्ट में सुनवाई की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 28 नवंबर को राजा को रिहा कर दिया। 2 दिसंबर को हुई अगली सुनवाई में केस की जांचकर्ता संध्या निगम कोर्ट में पेश हुईं और बताया कि राजा को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। हालांकि, अदालत ने पुलिस की इस कार्यवाही को अवैधानिक करार देते हुए सख्त रुख अपनाया है।
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह