इंदौर के रघुवंशी परिवार पर नया विवाद सामने आया है। एक महिला ने राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन पर मंदिर में शादी करने और एक बच्चा होने का आरोप लगाया है। महिला ने डीएनए मैच और पुख्ता सबूतों का दावा किया है। जानें क्या है पूरा मामला।

इंदौर. स्टार समाचार वेब
इंदौर का रघुवंशी परिवार, जो हाल ही में अपने बेटे राजा की हत्या के सदमे से उबर रहा है, अब एक नए विवाद में घिर गया है। परिवार के बड़े बेटे सचिन रघुवंशी पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसने मंदिर में उससे शादी की थी और उनका एक डेढ़ साल का बच्चा भी है।
मंगलवार दोपहर, महिला अपने बच्चे के साथ सचिन के घर पहुंची और हंगामा करने लगी। इस दौरान सचिन घर से निकल गया। सचिन का कहना है कि महिला उसे ब्लैकमेल कर रही है और यह मामला कोर्ट में चल रहा है। महिला ने दावा किया कि बच्चे का डीएनए सचिन से मैच हो चुका है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है।
'सचिन ने मुझे और बच्चे को नहीं अपनाया'
महिला ने बताया कि वह चाहती है कि सचिन उसे और बच्चे को अपनाए और परिवार का हिस्सा बनाए। जब वह सचिन के घर पहुंची, तो उसकी मां ने दरवाजा बंद कर लिया और सचिन अपनी गाड़ी से चला गया। महिला ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।
महिला का आरोप है कि सचिन और उसके परिवार ने जानबूझकर उसे और बच्चे को समाज से अलग-थलग करने की कोशिश की। उसने कहा, "मैंने कई बार कोर्ट का सहारा लिया, पर हर बार मेरा अपमान हुआ। अगर सचिन ने शादी को स्वीकार कर सम्मान दिया होता, तो आज ये नौबत नहीं आती।"
महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पास शादी के वीडियो और मंदिर में हुई रस्मों के पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें उसने कोर्ट में भी पेश किया है। उसे उम्मीद है कि अदालत उसे न्याय दिलाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।