सतना पुलिस ने रामपुर बाघेलान क्षेत्र में 48 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी। ट्रक में प्लास्टर ऑफ पेरिस की बोरियों के बीच 869 पेटियां छिपाई गई थीं। पकड़े गए आरोपी चालक और सहायक ने पूछताछ में खुलासा किया कि शराब जालंधर से बिहार चुनाव के लिए भेजी जा रही थी। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है और पुलिस अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
48 लाख की शराब के साथ पकड़े गए ट्रक चालक और उसके सहायक ने पूछ ताछ की कई राज उगले हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि ट्रक में शराब पंजाब के जालंधर शहर से लोड कराई गई थी। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के द्वारा न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को रामपुर बाघेलान पुलिस ने रामवन के पास ट्रक क्र. यूपी 67डी/3771 को पकड़ा। ट्रक को थाने लाया गया। ट्रक में प्लास्टर आॅफ पेरिस (पीओपी) की बोरियों के बीच शराब छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने ट्रक से रॉयल चैलेंज और मैकडावल ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 869 पेटी शराब बरामद की थी। बरामद शराब की कीमत बाजार में 48 लाख रुपए है। शराब और ट्रक जब्त कर पुलिस ने रमेश कुमार पिता हरजीराम निवासी बाड़मेर (राजस्थान) और भियाराम पिता विश्रारात निवासी बाड़मेर (राजस्थान)को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने एक व्यक्ति का नाम पुलिस को बताया। इस व्यक्ति के द्वारा पंजाब के जालंधर शहर से ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रांसपोर्टर के माध्यम से ट्रक को बुक किया गया था। ट्रक चालक और सहायक को बताया गया था कि एमपी के रीवा पहुंचने के बाद अगला संदेश मिलेगा या कोई अन्य व्यक्ति मिलने आएगा उसके बताए अनुसार बिहार के संबंधित जिले में शराब पहुंचानी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए पंजाब से मंगाई गई थी। इस मामले में रामपुर बाघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने जालंधर में पीओपी की बोरियों के बीच शराब लोड करवाने वाले व्यक्ति का नाम बताया है। ट्रक मालिक की जानकारी एकत्र की जा रही है। शराब लोड कराने व्यक्ति और ट्रक मालिक की धरपकड़ के लिए आने वाले दिनो में न्यायालय से जेल भेजे गए दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लिया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।