मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोक नगर में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला. "जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है" शायरी से तंज कसते हुए पटवारी ने सिंधिया को लोधी समाज के मामले पर घेरा. पढ़ें उमा भारती और प्रहलाद पटेल पर भी निशाना.

अशोक नगर. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को अशोक नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला. पटवारी ने सिंधिया पर निशाना साधते हुए एक शेर पढ़ा: "वसूलों पर आंच आए तो टकराना जरूरी है और जिंदा हैं तो जिंदा रहना जरूरी है, जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है."
पटवारी ने इस शेर के जरिए सिंधिया पर उनके पुराने बयान को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि सिंधिया ने घमंड में कहा था कि "जीतू पटवारी ने कितना घृणित काम किया है और कांग्रेस अध्यक्ष ने विघटन पैदा करने का काम किया." इस पर पलटवार करते हुए पटवारी ने सिंधिया को याद दिलाया कि वह अशोक नगर से सांसद और जनता के सेवक हैं.
लोधी समाज के बेटे के मामले पर उठाए सवाल
पटवारी ने एक लोधी समाज के व्यक्ति के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए सिंधिया पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि लोधी समाज का एक बेटा दर-बदर भटकता रहा और कलेक्टर व एसपी से गुहार लगाता रहा, पर किसी ने उसकी नहीं सुनी. पटवारी ने बताया कि उन्होंने उस बालिग व्यक्ति से पूछकर उसका वीडियो वायरल किया, क्योंकि प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि मजबूरन वह व्यक्ति अशोकनगर से ओरछा तक उनसे मिलने पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई.
उमा भारती और प्रहलाद पटेल भी निशाने पर
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान उमा भारती और प्रहलाद पटेल पर भी जमकर निशाना साधा. पटवारी ने कहा कि ये नेता राजनीतिक जरूरतों के लिए समाज की सियासत करते हैं, लेकिन जब उनके समाज के लोग संकट में होते हैं, तो वे चुप रहते हैं.
पटवारी ने नौकरशाही को भी मर्यादा में रहने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि संविधान ने नौकरशाही को अधिकार दिए हैं, लेकिन वही संविधान उन्हें मर्यादा में रहने का निर्देश भी देता है. उन्होंने सर्विस रूल बुक का हवाला देते हुए कहा कि "राजनीतिक आदेश नहीं, कानून का पालन करें!"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।