भोपाल की सिंधी सेंट्रल पंचायत ने भगवान झूलेलाल और सिंधी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नेता अमित बघेल की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पढ़ें पूरा विरोध और समाज की प्रतिक्रिया।

विरोध प्रदर्शन करता सिंधी समाज
भोपाल में सिंधी सेंट्रल पंचायत ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के नेता अमित बघेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा है। पंचायत ने आरोप लगाया है कि बघेल ने 26 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भगवान झूलेलाल और संपूर्ण सिंधी समाज के विरुद्ध अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं गहरी आहत हुई हैं।
इस संवेदनशील मामले में, रायपुर थाने में पहले ही एक प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जा चुकी है।

ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पंचायत अध्यक्ष श्री किशोर तनवानी, उपाध्यक्ष श्री डी.डी. मेघानी, श्री महेश बजाज, श्री शंकर सचदेव, सचिव श्री दिनेश मेघानी सहित कई गणमान्य नागरिक और समाज के सदस्य शामिल थे। इस दौरान, समाजजनों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की अपील की।
पंचायत अध्यक्ष किशोर तनवानी ने कहा,
“अमित बघेल एक आदतन अपराधी है, जिसने पूर्व में भी जेल की सज़ा काटी है। वह लगातार महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर समाज में वैमनस्य और घृणा फैलाता रहा है। सिंधी समाज भारत के संविधान में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, ऐसे विघटनकारी तत्वों के विरुद्ध त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग करता है।”
सिंधी सेंट्रल पंचायत ने ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन और राज्य सरकार से विश्वास व्यक्त किया है कि समाज की धार्मिक आस्थाओं की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मामले में तुरंत कदम उठाए जाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।